स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरूषों की परीक्षा निरस्त करने को लेकर कार्यकर्ता कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए
मथुरा। स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरूषों की परीक्षा निरस्त करने को लेकर आज कार्यकर्ताओं ने कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि 5 जुलाई 2015 को काफी संख्या में स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरूष की प्रशिक्षण परीक्षा करायी गयी जिसमंे 1 लाख 28 हजार आवेदन किये गये लेकिन तीन वर्षों में केवल बीस हजार परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। मई अभ्यर्थियों द्वारा ओएमआर शीट में डाटा पूरा करने के बाद उसे खाली छोड़ दिया। परीक्षा के कुछ दिन पहले कई संेटर बदल दिये गये। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने परीक्षा परिणाम रोकने के आदेश दिये। वहीं विभाग में संविदा में कार्यरत एमपीडब्ल्यू पुरूष द्वारा परीक्षा न कराये जाने के संदर्भ में पहले से ही स्टे रिट दाखिल की गयी थी जिसमें 2 जुलाई को उच्च न्यायालय खण्डपीठ लखनऊ ने सुनवाई करते प्रदेश सरकार को कार्यरत एमपीडब्ल्यू के संदर्भ में चार सप्ताह के अंदर हलफनामा प्रस्तुत करने का आदेश पारित किया। इस अवसर पर सुभाष सैनी, लोकेन्द्र सिंह, पवन अग्रवाल, देवानंद, हीरा सिंह, कृष्ण गोपाल, नरेश कौशिक, भैरव सिंह, चेतराम, अमित वर्मा आदि उपस्थित थे।






Related Items
कृष्ण की भूमि को संरक्षित करना है बेहद जरूरी
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!