हरियाली अमावस्या पर वृन्दावन में भीड़

महिलाओं में भारी उत्साह

मथुरा। हरियाली अमावस्या पर आज वृन्दावन मंे जहां भारी रौनक देखी गयी वहीं श्रद्धालुओं और भक्तों की भीड़ से जाम की स्थिति से लोगों को रूबरू होना पड़ा। विभिन्न प्रांतों से आज हरियाली अमावस्या के प्रभु बांके बिहारी के दर्शन के लिये आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मथुरा-वृन्दावन मार्ग पर टैम्पूओं में जबरदस्त भीड़ देखी गयी। सुबह से ही हरियाली अमावस्या को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। आज के दिन सावन के झूले पेड़ों पर पड़ते हैं लेकिन धीरे-धीरे ब्रज की हरियाली लुप्त होती जा रही है और अब पेड़ों पर झूला किसी भीतरी गांव में ही देखने को मिल सकता है वरना शहर और आम मार्ग से जुड़े गांव में भी आज हरियाली अमावस्या पर झूलने की महिलाओं की परंपरा शनैः शनैः कम होती जा रही है। हरियाली अमावस्या के अवसर पर आज मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में भी सुबह श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। श्रृकृष्ण जन्मस्थान, दानघाटी मंदिर गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना और गोकुल में भी हरियाली अमावस्या के मौके पर मंदिरों में विविध धार्मिक आयोजन हुये। महिलाओं ने हरियाली अमावस पर्व को काफी उत्साह के साथ मनाया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन

  1. उज्जैन के काल भैरव मंदिर में लगता है मदिरा का भोग

  1. गोवर्धन, एक जीवंत पर्वत जिसने आकाश को थाम लिया...




Mediabharti