मथुरा। गोवर्धन में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर सिंह के नेतृत्व में आज बड़ी साइकिल रैली निकाली गयी। सिरसागंज के विधायक हरिओम यादव ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष तुलसीराम सहित गोवर्धन में सपा के कार्यकर्ताओं ने रैली में बढ चढकर हिस्सा लिया।
इस मौके पर बोलते हुए पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. किशोर सिंह ने कहा कि सपा की रीति-नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने के लिये पूरे प्रदेश में साईकिल रैलियां निकाली जा रही हैं। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में हर वर्ग के लिये जो कार्य किये हैं, अन्य सरकार ऐसा नहीं कर पायी हैं। लोहिया गांव के विकास और छात्र, महिलाओं, छात्राओं औ वृद्धों के लिये भी योजनायें लाई गयी हैं ताकि हर वर्ग के लोगों को पार्टी की योजनाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान शिवकुमार यादव, वीरभान सिंह, मुरारी लाल शर्मा, अमित प्रताप सिंह, संजय शर्मा, रमेश प्रधान सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं वृंदावन में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने के लिये आज मंगलवार समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकाली। नगर में निकली इस साइकिल रैली में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कार्यकाल में हुयी उपलब्धियों को लोगों को बताया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा, मुकेश सिकरवार, भारत यादव, सुजीत वाष्र्णेय, पवन यादव आदि मौजूद थे।
गांव-गांव घूमी साईकिल रैली
मथुरा। समाजवादी पार्टी के गोवर्धन विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में साईकिल रैली निकाली गयी। साइकिल रैली का उद्घाटन हुआ माना नगला से हुआ। साईकिल रैली में सपा कार्यकताओं ने गांव की गलियों मंे घूम घूमकर सपा की नीतियों को जन-जन से अवगत कराया। इसके बाद सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने उसफार मैं भ्रमण किया इसके बाद ऊंचा गांव, पहंुचे और भ्रमण किया। साइकिल रैली का समापन ऊंचागांव के चैराहे पर किया गया। इस दौरान कृष्णमुरारी कौशिक, राज सिकरवार, वेद चैहान, ठाकुर चेतन सिंह सिकरवार, संजय सिंह बेरी, रणवीर चाहर, कैलाश गौर, नीरज गौतम, रामेश्वर उपाध्याय, सुभाष कुशवाह सहित सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।






Related Items
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!
‘जवाईं ठाकुर’ रूप में यहां होती है भगवान श्रीकृष्ण की पूजा...