मुंबई । भारतीय चयनकर्ताओं ने मुख्य चयनकर्ता पूर्व विकेटकीपर एमएसके प्रसाद की अगुवाई में बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ नौ नवंबर से शुरू होने जा रही पांच मैच की सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया। इसी वर्ष टी20 और वनडे में अंतरराष्ट्रीय करिअर शुरू करने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। ओपनर लोकेश राहुल, शिखर धवन व रोहित शर्मा को चोटिल होने की वजह से टीम में जगह नहीं मिली।
टीम : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, गौतम गंभीर, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, करुण नायर, रिद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, अमित मिश्रा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जयंत यादव।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में यूं शामिल हुई दीपावली...
जानिए अहमदाबाद टेस्ट मैच की पांच अहम बातें
रणजी सेमीफाइनल : पृथ्वी शॉ मुंबई टीम में शामिल