हिलेरी के सलाहकार रहे जार्डिंग कराएंगे UP चुनाव में अखिलेश की नैय्या पार

हिलेरी के सलाहकार रहे जार्डिंग कराएंगे UP चुनाव में अखिलेश की नैय्या पारलखनऊ । उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की रणनीति को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। जहां कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रचार की रणनीति की जिम्मेदारी प्रशांत किशोर को दे रखी हैं। वहीं अब समाजवादी पार्टी ने भी विदेश से एक व्यक्ति को चुनाव रणनीति के लिए बुलाया है। समाजवादी पार्टी ने अंतरराष्ट्रीय चुनावी रणनीति के माहिर स्टीव जार्डिंग की नियुक्ति की है। जार्डिंग अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान हिलेरी क्लिंटन सहित कई डेमोक्रेट नेताओं के राजनीतिक सलाहकार रह चुके हैं। जार्डिंग ने यूपी में लगातार दूसरी बार सपा सरकार बनने का भरोसा दिलाया है। स्टीव जार्डिंग पहले भी कई जरूरी मसलों पर सलाह देते रहे हैं। जार्डिंग का कहना है कि सीएम अखिलेश यादव के पास युवाओं और गांव के लोगों के साथ संवाद करने का प्रभावी अंदाज हैं। साथ ही जार्डिंग का कहना है कि लोग उन्हें विकास के लिए समर्पित शख्स की तरह देखते हैं। जार्डिंग ने यूपी सीएम अखिलेश को सलाह दी है कि स्थानीय स्तर पर लोगों से उनकी राय मंगवाई जाए। साथ ही उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्र से भी लोगों की राय के मुताबिक कुछ स्थानीय घोषणाएं करने की राय दी है। जार्डिंग यूपी में सपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित भी करेंगे। 

जार्डिंग प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को लोगों से असरदार तरीके से बात करने और स्थानीय मुद्दों को भी विभिन्न स्तर पर सुलझाने के गुर सिखाएंगे। उनकी टीम गांव-गांव में प्रचार करेगी और सीएम ऑफिस को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जार्डिंग गांवों में जाकर गरीबों के साथ उनके घर में रह रहे हैं। जार्डिंग ने गरीब गांववालों के साथ रहने के बाद सीएम को अपनी रिपोर्ट भी दी।                     

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. क्या भारत में चुनाव जीतने का असली पासपोर्ट आज भी जाति का प्रमाणपत्र है?

  1. मोदी मॉडल की नई कसौटी होंगे पांच राज्यों के चुनाव नतीजे

  1. बिहार में चुनाव, सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा!




Mediabharti