शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में नजर आए नसीरउद्दीन शाह के पुत्र विवान शाह अपने पिता की फिल्म हीरो हीरालाल का रीमेक बनाना चाहते हैं। वैसे तो उन्हें पिता की जलवा, मासूम और अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है बहुत पसंद हैं लेकिन जिसे वे रीमेक करना चाहते हैं वो 1988 में प्रदर्शित हुई हीरो हीरालाल है, जिसे वे रीमेक के काबिल समझते हैं।
उनका कहना है मैं हीरो हीरालाल की रीमेक करना चाहूंगा। मुझे लगता है इसे वाकई में फिर से बनाया जाना चाहिए। ये बहुत अच्छी कहानी थी।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
जॉन से बडी एक्शन हीरो दबंग गर्ल सोनाक्षी
इस फिल्म के रीमेक में नजर आएगी श्रुति
दूसरी बार सकुशल निकला दहकती लपटों से बाहर पंडा हीरालाल