जॉन से बडी एक्शन हीरो दबंग गर्ल सोनाक्षी

जॉन से बडी एक्शन हीरो दबंग गर्ल सोनाक्षीमुंबई । अभिनेता और निर्माता जॉन अब्राहम ने फोर्स 2 की अपनी सह अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की प्रशंसा के पुल बांधते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ एक्शन हीरो कहा है। ढिशूम, फोर्स और धूम जैसी फिल्मों में अपने एक्शन से दर्शकों को प्रभावित कर चुके जॉन ने सोनाक्षी की आगामी फिल्म अकीरा का प्रचार करते हुए उनकी जमकर तारीफ की। सोनाक्षी थ्रिलर फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आएंगी। जॉन ने गुरुवार को अपने ट्विटर खाते पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, अकीरा दो सितंबर को रिलीज हो रही है। तुम सर्वश्रेष्ठ एक्शन हीरो हो। मैंने अकीरा देखी है। यह शानदार है। जॉन ने सोनाक्षी को फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी और साथ ही कहा, मैं जानता हूं, तुम धूम मचा दोगी। सोनाक्षी ने जॉन को धन्यवाद देते हुए कहा, धन्यवाद जॉन! फोर्स मेरे साथ था.. इसमें भी? बूम। फिल्म में सोनाक्षी अकीरा शर्मा के किरदार में नजर आएंगी, जो मुंबई से जयपुर आती है और अपने कॉलेज में गुंडों के साथ झगडे में फंस जाती है।                        

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. ओ रोमियो! एक्शन और आशिकी के बीच एक उलझी हुई कहानी…

  1. दबंग छवि के उम्मीदवारों के सहारे यूपी फतह की सपा की कोशिश

  1. मोदी एक्शन का दूसरा चरण : ज्वैलरी खरीदने-बेचने वालों की जांच शुरू




Mediabharti