‘पिंक’ : दो सप्ताह में 55 करोड !

‘पिंक’ : दो सप्ताह में 55 करोड !अमिताभ बच्चन की ‘पिंक’ बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। वीकेंड में लगभग 22 करोड का व्यवसाय करने वाली इस फिल्म ने अपने प्रथम सप्ताह में 36 करोड से ज्यादा का व्यवसाय करने में सफलता प्राप्त कर ली है। छठे दिन (बुधवार) और सातवें दिन (गुरुवार) के कलेक्शन तो चौथे और पांचवें दिन से भी बेहतर हैं। इससे यह निश्चित लगने लगा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दूसरे सप्ताह भी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करते हुए लगभग 20 करोड का व्यवसाय करने में सफल होगी। यदि यह फिल्म आगामी सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर 18 से 20 करोड का व्यवसाय कर लेती है तो कुल मिलाकर दो सप्ताह में उसका कलेक्शन 55 करोड के लगभग हो जाएगा, जिसकी पूरी-पूरी उम्मीद है। ज्ञातव्य है कि फिल्म ने पहले दिन 4.32 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 7.65 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 9.54 करोड़ रुपये, चौथे दिन 3.78 करोड़ रुपये, पांचवे दिन 3.51 करोड़ रुपये और छठे दिन 3.87 करोड़ रुपये और सातवें दिन गुरुवार को 3.50 करोड (अनुमानत:) का कलेक्शन किया है। सात दिन का कुल योग होता है 36.17 करोड़ रुपये (अनुमानत:)। इस अनुमान में एक-दो करोड रुपये का कलेक्शन ऊपर नीचे हो सकता है।        

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login