आगामी फिल्म ‘रुस्तम’ में सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ काम कर रहीं अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज का कहना है कि उन्हें टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का हिस्सा बनने पर गर्व है।
इलियाना ने स्केचर्स गो फ्लेक्स वॉक रेंज के लांच अवसर पर कहा, ‘‘फिल्म काल्पनिक है, इसमें कल्पना के कई पुट जोड़े गए हैं। मुझे उम्मीद है लोग फिल्म देखने आएंगे। मुझे इसका हिस्सा बनने पर गर्व है।’’
फिल्म-जगत में बहुत-सी बायोपिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की फिल्में बनने के बारे में पूछे जाने पर इलियाना ने कहा कि यह प्रवृत्ति नहीं, बल्कि महज एक संयोग है।
इससे पहले साल 2014 में प्रदर्शित फिल्म ‘हैप्पी एंडिग’ में नजर आ चुकी ‘बर्फी’ की अभिनेत्री इलियाना ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह संयोग है।’’ फिल्म ‘रुस्तम’ 12 अगस्त को रिलीज होगी।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
मायावती बोली- PM की नीयत साफ नहीं, देश में आर्थिक इमरजेंसी
रुस्तम के साथ क्रिश को टक्कर दे रहे दबंग
सुनंदा पुष्कर केस: थरूर के साथ अफेयर पर ये बोली मेहर तरार