सुनंदा पुष्कर केस: थरूर के साथ अफेयर पर ये बोली मेहर तरार

सुनंदा पुष्कर केस: थरूर के साथ अफेयर पर ये बोली मेहर तरारनई दिल्ली । पूर्व मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान की मशहूर पत्रकार मेहर तरार से तीन घंटे पूछताछ की। इस दौरान मेहर ने थरूर के साथ अफेयर के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। मेहर ने पूछताछ में बताया कि थरूर से बातचीत होती थी, लेकिन अफेयर की खबरें पूरी तरह गलत है। मेहर तरार से तीन घंटे चली पूछताछ में कई सवाल पूछे गए। सवाल जांच अधिकारी वीके यादव और उनकी टीम ने तैयार किया था। पूछताछ के दौरान पुलिस की महिला अधिकारी भी मौजूद थीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो-तीन महीने पूर्व मेहर तरार इस पूछताछ के लिए दिल्ली आईं थी। पुलिस की पूछताछ सेंट्रल दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में हुई थी। दिसंबर 2015 में पुलिस ने तरार को जांच में सहयोग के लिए कहा था।

वहीं, पाकिस्तानी पत्रकार ने सहयोग का पूरा भरोसा दिलाते हुए फरवरी में दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी को अपना सहमति पत्र भेजा था। सुनंदा पुष्कर की मौत दिल्ली के पांच सितारा होटल लीला में 17 जनवरी 2014 को हुई थी।मौत से एक रोज पहले ही पुष्कर की ट्विटर पर मेहर तरार से तीखी बहस हुई थी। सुनंदा ने मेहर तरार और शशि थरूर के बीच अफेयर होने तक का आरोप लगाया था।मशहूर पत्रकार नलिनी सिंह ने भी दावा किया था कि सुनंदा पुष्कर ने तरार और शशि थरूर के बीच हुए बीबीएम मेसेज देखने के लिए उनसे मदद मांगी थी। पत्रकार नलिनी सिंह ने तो पुलिस और मैजिस्ट्रेट को दिए बयान में कहा था, सुनंदा ने ऐसी आशंका जाहिर की थी कि शशि थरूर 2014 लोकसभा चुनावों के बाद मेहर तरार से शादी करने वाले हैं। 

  

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. कांग्रेस में मिसफिट और भाजपा में असहज हैं शशि थरूर

  1. मायावती बोली- PM की नीयत साफ नहीं, देश में आर्थिक इमरजेंसी

  1. कभी था अक्षय से अफेयर लेकिन आज हैं गुमनाम




Mediabharti