बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोन जल्द ही फिल्म ‘बेईमान’ लव में नजर आएंगी। फिल्म में वो एक अलग अवतार में नजर आएंगी, इस बात की चर्चा तो निर्देशक पहले कर चुके हैं।
फिलहाल तो इस फिल्म से उनके गाने ‘हग मी’ का टीजर रिलीज हुआ है। हर बार की तरह इस गाने में भी सनी अपने डांस से जलवे बिखेरती नजर आ रही हैं।
इस गाने को कनिका कपूर ने गाया है और राघव सच्चर ने इसे कंपोज किया है। बता दें फिल्म में सनी एक बिजनेस वुमन की भूमिका निभाएंगी।
जोकि फिल्म का बहुत ही सशक्त किरदार है। अपने किरदार के लिए सनी ने कड़ी मेहनत की है।
बेईमान लव में सनी लियोन के साथ उनके पति डेनियल वेबर, रजनीश दुग्गल और राजीव वर्मा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह एक डार्क म्यूजिकल थ्रिलर फिल्म है, जो 5 अगस्त को रिलीज होगी।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
मौजूदा सियासत की विसंगतियों पर करारा व्यंग्य है ‘पोल डांस’
‘डांस मूव्स’ ही नहीं, अब ‘स्वच्छता मूव्स’ भी सीखिए...!
क्या आपने देखा! जरीन खान का पोल डांस