10 चैन सहित चार स्नेचर गिरफ्तार

10 चैन सहित चार स्नेचर गिरफ्तारमथुरा। शहर में बढती चेन स्नेचिंग की घटनाओं के मददेनजर एसएसपी द्वारा चलाया गया अपराधी पकड़ अभियान में इंस्पैक्टर कोतवाली, स्वाट टीम प्रभारी और कृष्णानगर पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान चार चेन स्नेचरों को मय तमंचा, कारतूस व विभिन्न स्थानों से लूटी गयी दस सोने की चैन सहित गिरफ्तार किया है। 

आज प्रेस वार्ता में खुलासे के दौरान एसएसपी ने बताया कि शहर में बढती चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर अब इससे अंकुश लग सकेगा। चैन स्नेचरों के विरूद्ध चले अभियान में पुलिस ने चांद उर् पिल्लू उर्फ गरूआ पुत्र रमजानी निवासी शाही मस्जिद डीगगेट व वीरू उर्फ वीरेन्द्र पुत्र भगवान सिंह सैनी निवासी नगला हेमराज राल थाना वृन्दावन व अकबर पुत्र रमेश निवासी माधुरी कुण्ड थाना गोवर्धन और श्रपि गोस्वामी पुत्र अवधेश निवासी बदीकुंज गोपेश्वर रोड वृन्दावन को 10 सोने की चेन के साथ गिरफ्तार किया है। अपराधियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने पांच हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की है। बताया गया कि चेन स्नेचर अंतर्राज्जीय स्तर के चेन स्नेचर हैं जिन्होंने विभिन्न स्थानों पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया था।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. नशीला पदार्थ व चाकू सहित युवक गिरफ्तार

  1. सात जुआरी नगदी सहित गिरफ्तार

  1. 15 पेटी शराब, गिरफ्तार




Mediabharti