जीएलए विवि का पंचम दीक्षांत समारोह आज
1809 सफल विद्यार्थियों को प्रदान की जाएंगी उपाधियां
मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय का पंचम दीक्षांत समारोह 26 नवंबर शनिवार को आयोजित होगा। इसके लिए शुक्रवार को रिहर्सल कर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुलसचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री एवं सेना के रिटायर्ड जनरल वीके सिंह होंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आईआईटी कानपुर के पूर्व निदेशक पदमश्री डॉ. संजय गोविंद धांडे रहेंगे। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल करेंगे। कुलसचिव ने बताया कि कार्यपरिषद की बैठक में मेडल व डिग्री हासिल करने वालों के लिए स्वीकृति की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। स्वर्ण पदक समेत विशेष पदकों के विजेताओं की सूची को अंतिम रूप से जांचा गया है। समारोह में 11 गोल्ड और 11 सिल्वर मेडलिस्ट मेधावियों को पदक और 1809 उपाधियां प्रदान की जाएंगी, जिसमें 411 पॉलीटेक्निक छात्रों की उपाधियां होंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि मंच पर विशिष्ट अतिथि आईआईटी कानपुर के पूर्व निदेशक पदमश्री डॉ. संजय गोविंद धांडे को मानद उपाधि से नवाजा जायेगा। ऑडिटोरियम के मंच को फूलों से सजाया गया है। शुक्रवार को मंच पर कुलपति प्रो. दुर्ग सिंह चौहान, प्रतिकुलपति प्रो. आनंद मोहन अग्रवाल, कुलसचिव अशोक कुमार सिंह सहित अन्य जीएलए विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने अपनी-अपनी भूमिकाओं व स्क्रिप्ट का रिहर्सल भी किया।






Related Items
कहां गुम हो गई सिल्वर स्क्रीन की वो दीवानगी...!
विजेता कैडिटों को मिले गोल्ड और सिल्वर मेडल
गोल्ड इंपोर्ट पर बैन की अफवाह से सहमें ज्वैलर्स