13 सितम्बर को 15 वर्ष बाद पधारेंगे ठाकुर द्वारिकाधीश

 मीडिया को जानकारी देते विट्ठलेशयात्रा संघ के पदाधिकारीगण मथुरा। ब्रज यात्रा में होगा ठाकुरजी लीलाओं का गुणगान श्रीमद् वल्लभाचार्यजी की प्राकटय पीठगृह पति परम् पूज्य श्री 108 श्री द्वारकेशलाल जी महाराज व् गोस्वामी श्री 108 पुरुषोत्तमलाल जी महाराज के अमरेली वालों के सानिध्य में ब्रज जीवन,विट्ठेलेशयात्रा संघ के तत्वाधान में 15 वर्ष बाद ब्रज में पधारेंगे ठाकुर द्वारिकाधीश व् लालजी प्रभू 13 सितम्बर से20 अक्टूबर 2016 तक आयोजित होने वाली ब्रज चैरासी कोस में विविध मनोरथ और ठाकुर जी की लीलाओं का होगा गुणगान। यात्रा प्रबंधक ब्रजेन्द्र भाई चतुर्वेदी माखन मिश्री वालों ने बताया कि यात्रा के सम्बन्घ में सभी व्यवस्थाऐं पूर्ण कर ली गयी है और यात्रा पौराणिक रीति रिवाज के अनुसार सभी स्थानों पर जायेगी और ठाकुरजी की लीलाओं का दर्शन करेंगी। यात्रा के मुकाम व्यवस्थापक लालू भाई पुरोहित ने बताया कि यात्रा के सभी मुकामों को देखकर व्यवस्था कर ली गई है और जहां-जहां मुकाम रहेगा, उन स्थानों पर पूर्ण व्यवस्था रहेगी और तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होगी। ब्रज यात्रा के मैनेजर राकेश तिवारी ने बताया आज 11 सितम्बर को प्रात 7ः30 पर पश्चिम एक्सप्रेस से द्वारकेशलाल महाराज तथा गुस्वामी पुरूषोत्तमलाल महाराज के साथ आयेंगे। यात्रा 13 सितम्बर को प्रातः 9ः00 बजे राधेश्याम आश्रम से शोभायात्रा के रूप में विश्राम घाट पर जायेगी और यात्रा नायक के साथ सभी तीर्थयात्री नियम लेंगे और 14 सितम्बर को प्रथम मुकाम मधुवन जायेगा। ब्रज यात्रा समिति के सदस्य भास्कर भाई सोनी ने बताया कि महाराज के साथ उनके अनेकों शिष्य भी आ रहे हैं और ठाकुरजी के विविध मनोरथों में वह बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। प्रेस वार्ता में ब्रज यात्रा मैनेजर राकेश तिवारी एडवोकेट,प्रबन्धक ब्रजेंद्र चतुर्वेदी,मुकाम व्यवस्थापक लालू पुरोहित,महाराज श्री के गौर बसंतलाल चतुर्वेदी आदि तीर्थ यात्री व् भक्तगढ़ मौजूद रहे ।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. क्या 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया बैन कर देना चाहिए?

  1. भारत में अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हो नियंत्रण

  1. पश्चिमी मीडिया की दोहरी नीति से आतंक हो रहा है मजबूत




Mediabharti