मथुरा। केंद्र सरकार की किसान व जनविरोध्ी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय लोकदल अब आंदोलन छेड़ेगी। आंदोलन की रुपरेखा भी बनाकर तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। रालोद महासचिव व पूर्व सांसद जयंत चैध्री के 13 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत रालोद जिला मुख्यालय का घेराव, प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को उसके वादे याद दिलाएगी। 13 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले हल्ला बोल कार्यक्रम में जनता की अध्कि से अध्कि सहभागिता के लिए रालोद नेताओं ने जनसंपर्क किया। इसके तहत रालोद नेता पं हरीश शर्मा ने शनिवार को छाता विधानसभा क्षेत्रा के दर्जनों गांवों का दौराकर हल्ला बोल को सफल बनाने का अनुरोध् करते कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकसभा चुनावों के दौरान किसानों की बहुत बड़ी हितैषी होने का दावा करती थी। किसानों के दम पर ही भाजपा आज सत्ता में है लेकिन सत्ता में आते ही वह किसानों को भूल गई। केंद्र सरकार की किसान विरोध्ी नीतियों से किसान परेशान है। सरकार की नीतियों की सबसे अध्कि मार किसानों पर ही पड़ी है। नोटबंदी के चलते किसान अपनी धन की फसल को आध्े दामों पर बेचने को मजबूर हुआ वहीं रवी की फसल के लिए खाद-बीज पाने से वंचित रह गया। जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरंगर ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चैध्री के निर्देश पर 13 दिसंबर को जिला मुख्यालय का घेराव व प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को किसानों से किए गए वादे याद दिलाए जाएगें। अगर सरकार ने वादे पूरे नहीं किए तो किसान सरकार को अपनी ताकत दिखाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। संपर्क के दौरान उनके साथ चरन सिंह चैध्री, जयवीर सिंह एडवोकेट, देवेंद्र खरोट, जगदीश शर्मा, लेखराज, भीम दादा, रतन सिंह आदि रालोद कार्यकर्ता मौजूद थे।






Related Items
मर्गोरा रालोद सभा
रालोद ने रैली को लेकर की बैठक सम्पन्न
किसानों के मसीहा को रालोद नेताओं ने किया नमन