यमुना मिशन के फेसबुक पेज से 50000 तथा यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्य पत्र व संकल्प पत्रों के माध्यम से 1 लाख सदस्यों को जोड लिया गया। अब यमुना मिशन ने आगे की रणनिति तय कर ली है। 1.5 लाख सदस्य जोड़ने के बाद यमुना मिशन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा 17 सितम्बर को विशेष बैठक आहूत की जिसमें यमुना मिशन की आगे की रणनीति तय की गई। बैठक में उपस्थित सभी मुख्य कार्यकर्ताओं ने अपने विचार सभी के समक्ष रखे।
यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि यमुना मिशन के कार्यो के चलते मिशन से 1.5 लाख सदस्य जुड़ चुके है। अब हमें आगे की ओर ध्यान देना है और लक्ष्य बना हमें निश्चित समय में मिशन से 1 लाख सदस्य जल्द से जल्द ही जोड़ने होगे। जिसके लिये यमुना मिशन द्वारा विभिन्न विकल्प अपनाये जायेगे।
मीरा गोस्वामी एवं राजेश तिवारी ने कहा कि यमुना मिशन द्वारा ब्रज व राष्ट्र हित के लिये जो कार्य किये जा रहे उससे स्वतः लोगो का रूझान मिशन की तरफ बढ रहा है। हमें इस बात पर ध्यान देना होगा कि मिशन द्वारा किये जा रहे कार्य ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुॅचे। इसके लिये मिशन के कार्यकर्ताओं की टीम गठित कर विद्यालयों व विश्व विद्यालयों में जाकर संपर्क करें और युवा शक्ति को यमुना मिशन से जोड़ा जाये।
लपुटी पंडित एवं मुकेश ठाकुर ने कहा कि यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा समूह में विभाजित हो जिले व जिले से बाहर कई समूह में केनोपी व विभिन्न स्थानों पर सभा कर लोगो को मिशन के बारे में अवगत करा उन्हे मिशन से जोड़ा जाये।
बैठक के अन्त में सुझावों पर गौर करते हुये मिशन को आगे बढाने के लिये उन्हे जल्द जल्द अमल में लाने पर सहमति बनी एवं सभी कार्यकर्ताओं ने जल्द से 1 लाख सदस्यों को जोड़ने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मोनू पंडित, महेश पंडित, विष्णु पहलवान, पंकज शर्मा, गोविन्दा, बलराम, विष्णु छर्रा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।






Related Items
युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य
जब पंडित नेहरू के घर का पानी हो गया बंद
पंडित नेहरू और बच्चा मंडली