18 पेनल्टी किक के बाद इटली से जीता जर्मनी

18 पेनल्टी किक के बाद इटली से जीता जर्मनीबोर्डेक्स (फ्रांस) । यूरो कप 2016 में भारतीय समयानुसार शनिवार देर रात 4-4 बार के फीफा विश्व कप विजेता जर्मनी और इटली के बीच दिलचस्प क्वार्टर फाइनल मुकाबला देखने को मिला। मेटमट एटलांटिक स्टेडियम में 120 मिनट के कड़े संघर्ष और 18 पेनल्टी किक के बाद जर्मनी ने इटली को 6-5 से हराया। पहले निर्धारित 90 मिनट तक स्कोर 1-1 बराबर रहा। मैच में पहला गोल जर्मनी की तरफ से 65वें मिनट में मेसुत ओजिल ने किया और उसके बाद 78वें मिनट में बोटेंग के एक फाउल के चलते इटली को पेनल्टी किक मिली, जिस पर लिओनार्डो बोनुची ने गोल करके इटली को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद 30 मिनट के एक्सट्रा खेल में कोई गोल नहीं हुआ। नतीजे के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा। इसमें जर्मनी का जिम्मा गोलकीपर मैनुअल न्यूअर और इटली का दारोमदार इटली के कप्तान व गोलकीपर गियानलुगी बुफोन पर था। पहली 5-5 पेनल्टी किक में दोनों टीमें 2-2 से बराबर रहीं। 

दोनों की ओर से 2-2 खिलाड़ियों ने गोल किए, जबकि 3-3 चूक गए। इसके बाद मैच सडन डेथ में चला गया। इसका मतलब था कि दोनों टीमों की ओर से एक के बाद एक पेनल्टी किक लिया जाएगा और इनमें से एक के गोल करने और दूसरे के चूकते ही मैच खत्म। सडन डेथ में भी फैंस की सांसें थमी रहीं। दोनों टीमों ने एक के बाद एक 3-3 गोल दाग दिए। सातवीं पेनल्टी किक पर इटली के खिलाड़ी चूक गए, जबकि आठवीं पेनल्टी को जर्मन फुटबॉलर ने भुना टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। अब जर्मनी का सामना फ्रांस और आईसलैंड के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। 

 

ऐसा रहा पेनल्टी शूटआउट का रोमांच

 

1. इटली के लोरेंजो इनसीनिया ने किया गोल।

2. जर्मनी के टोनी क्रूस ने किया गोल

3. इटली के सिमोने साजा चूके।

4. जर्मनी के थॉमस मूलर चूके।

5. इटली के आंद्रे बरजाली ने किया गोल।

6. जर्मनी के मेसुत ओजिल चूके।

7. इटली के पेले चूके।

8. जर्मनी के जुलियन ड्रेक्सलर ने किया गोल।

9. इटली के बनुची चूके।

10. जर्मनी के बैस्टियन श्वाइंस्टाइगर चूके।

 

अब सडन डैथ की बारी

 

11. इटली के जैकिरीनी ने किया गोल।

12. जर्मनी के मैट हमल्स ने किया गोल।

13. इटली के मार्को परोलो ने किया गोल।

14. जर्मनी के किमिक ने किया गोल।

15. इटली के डी शिग्लियो ने किया गोल।

16. जर्मनी के जेरोम बोटैंग ने किया गोल।

17. ...और इटली के डारमियन चूक गए।

18. जर्मनी के हेक्टर ने गोल कर जर्मनी को दिखाई सेमीफाइनल की राह।   

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. जनजातीय कार्य मंत्रालय ने जीता 'सर्वश्रेष्ठ झांकी' का पुरस्कार

  1. भारत ने कांस में रचा इतिहास, पायल कपाड़िया की फिल्म ने जीता अवार्ड

  1. इंग्लैंड ने पहला अभ्यास मैच 3 विकेट से जीता




Mediabharti