जिला, शहर और सेवादल ने याद किया अपने नेता को
मथुरा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का 25वां बलिदान दिवस जिला और शहर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित किया गया। कांग्रेस सेवादल ने भी इस मौके पर राजीव गांधी को याद किया।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिंसौदिया की मौजूदगी में उनका भावपूर्ण स्वरण किया गया। जिला अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रकाश शर्मा, आशीष चतुर्वेदी, बांकेलाल, सुनील उपाध्याय, महेन्द्र यादव, देवकीनंदन, कौंशल तोमर, आरके मैसी, राजकुमार तिवारी, अंशू गौतम, राजकुमार, गणेश चतुर्वेदी, राजबहादुर, पूरन सिंह आदि मौजूद थे।
शहर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के विधायक प्रदीप माथुर ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके द्वारा किये गये कार्यों से कांग्रेसजनों को अवगत कराया। उनके रास्ते पर चलने का आहवान किया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन, महेश रावत, कृष्ण कुमार शर्मा, डॉ. देवेन्द्र यादव, अशोक शर्मा, राजू फारूखी, राहुल अरोड़ा, विनोद चतुर्वेदी, विनोद शर्मा, लियाकत कुरैशी, देवेन्द्र चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेद आदि मौजूद थे। वहीं कांग्रेस सेवादल ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते उन्हें संचार क्रान्ति का जनक बताया। श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर मनोज गौड़, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
Related Items
राहुल गांधी का 'ऑपरेशन सिंदूर' भाषण : सियासी चाल या कूटनीतिक चूक?
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!