भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के बारे में मंदिर प्रबंधन के लोग मीडिया को जानकारी देते हुए
हैलीकाॅप्टर से होगी पुष्पवर्षा
मथुरा। पहली बार वृन्दावन के इस्काॅन मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जा रही है। इसको लेकर मंदिर प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी है। आगामी 26 जुलाई को निकलने वाली रथयात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इस दौरान वृन्दावन मंे रथयात्रा मार्ग में हैलीकाॅप्टर से पुष्पवर्षा भी कराई जायेगी। आज शुक्रवार इस सब की जानकारी देते इस्काॅन मंदिर के राधा श्यामसुन्दर दास ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 26 जुलाई को इस्काॅन मंदिर से जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जायेगी। इसमें तीन संकीर्तन मण्डली दिल्ली, एक गोरखपुर तथा एक रशियन मण्डली द्वारा संकीर्तन किया जायेगा तथा हैलीकाॅप्टर से पुष्प वर्षा की जायेगी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री शिवपाल सिंह यादव के आने की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि विभिन्न मार्गों से होकर यह रथयात्रा निकाली जायेगी तथा दो गाडि़यों से फल वितरण किया जायेगा एवं आठ जगह इस्टाॅल लगायी जायेंगी जो आने वाले भक्तों को प्रसाद वितरण करेंगी। उन्होने बताया कि जगन्नाथ रथयात्रा में रथ का आकार 9 फुट चैड़ा और 19 फुट लंबा होगा। उसे भक्तजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ खीचेंगे। रथयात्रा के दौरान जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहेंगे। पत्रकार वार्ता में दीनबन्धु, सनत सनानत, श्रेष्ठादास, श्याम गोविन्द आदि मौजूद थे।






Related Items
सांपों के लिए भयमुक्त स्थान है श्री गरुड़ गोविन्द मंदिर
बर्बरीक की वीर कहानी को याद दिलाता है श्री खाटू श्याम मन्दिर
उडनदस्ता टीम ने वृन्दावन, फरह, कोतवाली व गोविन्द नगर में कडी कार्यवाही