मथुरा। यमुना को स्वच्छ बनाना है, मिलकर कदम बढ़ाना है के संकल्प से ओत प्रोत लायंस क्लब आॅफ मथुरा रेशनल के सदस्याओं ने यमुना प्रदूषण मुक्ति के संकल्प के तहत विश्राम घाट के निकट श्रंगार घाट पर विशाल चुनरी मनोरथ का आयोजन किया। कार्यक्रम के प्रांरभ में रेशनल के सदस्याओं द्वारा यमुना प्रदूषण के प्रति लोगों को जागृत व समाज में जन चेतना लेने के उददेश्य मण्डी रामदास से विश्राम घाट तक की शोभायात्रा निकाली।
तदोपरांत विश्राम घाट पर वैदिक मंत्रोचरण के मध्य सभी सदस्याओं द्वारा पंडित माखन लाल चतुर्वेदी के सनिध्य ने यमुना महारानी की पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। उसके बाद यमुना महारानी को 400 से अधिक चुनरी ओढ़ाई गई। कार्यक्रम के संदर्भ में अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया इस चुनरी मनोरथ का उददेश्य सभी सदस्याओं को मथुरा की सबसे बड़ी समस्या यमुना प्रदूषण के प्रति जागृत करना है ताकि आने वाली पीढ़ी को इस प्रदूषण की समस्या से सामना ना करना पड़े। सचिव मोहित अग्रवाल ने सभी सदस्यओं को यमुना को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव मोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नितिन चैधरी, राहुल बसंल, दिलीप अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, उज्वल अग्रवाल, संदेश मित्तल, जितेन्द्र गोयल, अमित अग्रवाल, नीरज तायल, अभय अग्रवाल, मनीष, सुप्रिया, तेजस्व, अंचल, तनू, नेहा, नितिन, दीपिका, पिंकल, ज्योति आदि उपस्थित थे।






Related Items
मोदी के बाद कौन? योगी आदित्यनाथ या अमित शाह…!
जब विनोबा ने छोटे से फावड़े के जरिए दिया बड़ा संदेश
जब महामना ने अपने छात्र को दिया सफाई का संदेश