चेन्नई । भारत और इंग्लैंड के बीच यहां के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मंगलवार को पांच मैच की सीरीज के अंतिम टेस्ट के आखिरी दिन का खेल जारी है। अंतिम समाचार मिलने तक इंग्लैंड के दूसरी पारी में 53 ओवर में 130/4 रन हो गए थे। मोईन अली (13) व बेन स्टोक्स (0) क्रीज पर हैं। कप्तान एलेस्टर कुक (49), कीटन जेनिंग्स (54), जोए रूट (6) व विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टॉ (1) पैवेलियन लौट गए। रवींद्र जडेजा ने तीन और ईशांत शर्मा ने एक विकेट लिया है। इंग्लैंड अब भी भारत से 152 रन पीछे है। इंग्लैंड ने सुबह अपनी पारी 12/0 रन से आगे शुरू की। इससे पहले सोमवार को टेस्ट का चौथा दिन भारतीय बल्लेबाज करुण नायर के नाम रहा। अपना तीसरा ही टेस्ट खेल रहे नायर ने नाबाद 303 रन की पारी खेली। नायर का तिहरा शतक पूरा होते ही भारत ने अपनी दूसरी पारी 759/7 रन पर घोषित कर दी। भारत को 282 रन की बढ़त मिली। भारत की ओर से लोकेश राहुल ने भी 199 रन की लाजवाब पारी खेली थी। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 477 रन बनाए थे।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
अभ्यास मैच : इंग्लैंड ने भारत को दिया 283 रन का लक्ष्य
इंग्लैंड ने पहला अभ्यास मैच 3 विकेट से जीता
चेन्नई टेस्ट: इंग्लैंड ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी