AA- सनी लियोनी की फिल्मी पारी समाप्ति की ओर!

सनी लियोनी की फिल्मी पारी समाप्ति की ओर !जिस्म-2 के जरिए बॉलीवुड फिल्मों में प्रवेश करने वाली पूर्व पोर्न फिल्म स्टार सनी लियोनी का करियर अब शायद समाप्ति की ओर अग्रसर हो रहा है। दर्शकों का उनके प्रति मोह भंग हो चुका है। इस बात का अहसास इस वर्ष प्रदर्शित उनकी दो फिल्मों से होता है। हाल ही में प्रदर्शित हुई उनकी वन नाइट स्टैण्ड के आँकड़ें तो डराने वाले हैं। इस फिल्म ने अपने प्रथम तीन दिन में मात्र 1.96 करोड़ का कारोबार किया। बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से असफल रही इस फिल्म के शो की संख्या कम कर दी गई है। रविवार के बाद तो दर्शकों का इस फिल्म के प्रति कोई रुझान नहीं है। 

सनी की फिल्म के इतने बुरे कलेक्शन देख वो निर्माता डर गए हैं जो सनी को लेकर फिल्म प्लान कर रहे हैं। ये माना जा रहा है कि सनी बॉक्स ऑफिस पर अपनी चमक खो बैठी हैं। पिछले वर्ष भी उनकी फिल्में पिट गई थीं। सनी को अब नए सिरे से करियर प्लान करना होगा क्योंकि सिर्फ अंग प्रदर्शन के बूते पर वे दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पा रही हैं। 

 

साभार-khaskhabar.com

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login