BMW मोटोरार्ड की अक्टूबर में होगी देश में एंट्री

BMW मोटोरार्ड की अक्टूबर में होगी देश में एंट्रीलग्ज़री टू-व्हीलर्स निर्माता कंपनी बीएमड्ब्ल्यू मोटोरार्ड (BMW Motorrad) की भारत में एंट्री इसी साल अक्टूबर में होगी। यह जानकारी दी है कंपनी के प्रेसीडेंट व सीईओ स्टीफन स्कालर ने। फिलहाल भारत में बीएमड्ब्ल्यू मोटोरार्ड (BMW Motorrad) के 2 डिस्ट्रीब्यूटर यहां काम करते हैं। दिल्ली व एनसीआर में ड्यूश मोटरने और नवनीत मोटर्स यहां मौजूद हैं।

 

आपको बता दें कि बीएमड्ब्ल्यू मोटोरार्ड (BMW Motorrad) की ऑफिशियल एंट्री की घोषणा इसी साल फरवरी में हुए इंडियन ऑटो एक्सपो में होने की संभावना थी। लेकिन किन्हीं कारणों से ऐसा न हो पाया। अब जब यह साफ हो गया है कि बीएमड्ब्ल्यू मोटोरार्ड (BMW Motorrad) इसी साल अक्टूबर में भारत आने को तैयार है, तो देश के मुख्य मेट्रो सिटी में डीलरशिप खोले जाने की चर्चा भी काफी तेजी से शुरू हो गई है। दूसरी ओर, कंपनी की भारत में पहली इंडियन-मेड मोटरसाइकिल BMW G310R भी लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार है। हालही में इसकी टेस्टिंग की फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर वायरल भी हुए थे। इस बाइक में 300cc का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड व फ्यूल इंजेक्टेड इंजन लगा है जो 34PS की पावर के साथ 28Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स लगा है। ब्रेकिंग सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए इस मोटरसाइकिल में 300mm फ्रंट और 240mm रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। ABS स्टैण्डर्ड फीचर में शामिल है।

 

इस मोटरसाइकिल की मैन्युफैक्चरिंग TVS की तमिलनाडू स्थित प्लांट में होगी। भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद BMW G310R का मुकाबला KTM Duke 390 और महिन्द्रा मोजो (Mahindra Mojo) से होगी।  

साभार-khaskhabar.com 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. NSG के नए प्रस्ताव से भारत को मिल सकती है एंट्री, पाक रह सकता है बाहर

  1. बॉलीवुड के बैडमैन अब यहां करेंगे एंट्री

  1. बॉम्बे HC का ऐतिहासिक फैसला, हाजी अली दरगाह में महिलाओं को मिलेगी एंट्री




Mediabharti