जान की बाजी से खलनायक के रूप में स्थापित हुए बॉलीवुड के बैडमैन। क्या आपको याद नहीं अरे वही राम लखन में जिन्होंने बैडमैन मतलब विलेन का रोल अदा किया था। चालिए कोई बात नहीं हम आपको याद दिलाते हैं। उनका नाम गुलशन ग्रोवर है, याद आया। गुलशन ग्रोवर ने हिन्दी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेताओं के श्रेणी में शामिल है। उन्होंने कई फिल्मों दमदार भूमिकाएं अदा की है जिसे दर्शक आज भी याद करते है। गुलशन ग्रोवर हिन्दी और अंग्रेजी फिल्में करने के बाद अब भोजपुरी फिल्मों मेें काम करना चाहते है। बिहार के हाजीपुर में एक स्कूल के स्थापना दिवस समारोह के सिलसिले में पहुंचे ग्रोवर ने कहा कि उनकी रील लाइफ छवि भले ही बैडमैन की हो, लेकिन वे रियल लाइफ में गुडमैन हैं। गुलशन ग्रोवर ने कहा कि बॉलीवुड उनकी मां और हॉलीवुड आंटी है। वे दुनिया के कई देशों व दूसरी भाषाओं में बनी फिल्मों में काम कर चुके हैं। अगर मौका मिला तो भोजपुरी फिल्मों में भी काम करेंगे। इसमें काफी संभावनाएं हैं। अपनी ज्यादा तर फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले ग्रोवर को दर्शक नफरत की निगाहों से देेखते हैं, कहते हैं कि नायक के लिए दर्शकों की ताली और खलनायक के लिए दर्शकों की गाली एक अभिनेता के लिए बहुत मायने रखती है। नकारात्मक रोल के बारे में ग्रोवर का कहना है कि, फिल्में किसी तरह की क्यों न हों, उसमें अच्छे संदेश जरूर होते हैं। फिल्मों में विलेन की अच्छी तरह धुलाई होती है। मरना भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि इंसान को अच्छा होना चाहिए। जीत हमेशा अच्छाई की ही होती है, बुराई की नहीं। वैसे ऐसी आई एम कलाम में ग्रोवर सकारात्मक किरदार निभाया है। वैसे अब यह देखना दिलचस्प होगी की ग्रोवर भोजपुरी फिल्म में कौन सी भूमिका निभाते हैं।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
बॉलीवुड का नया उभरता सिनेमाई केंद्र है बृज
क्यों उत्साहित हैं बॉलीवुड की डिंपल गर्ल
NSG के नए प्रस्ताव से भारत को मिल सकती है एंट्री, पाक रह सकता है बाहर