नरेंद्र मोदी के नाम ‘ब्रज’ की पाती, पुराने वादों की याद दिलाई

प्रिय माननीय प्रधानमंत्री जी,

मैं आपको यह पत्र लिख रहा हूं ताकि आपको यह याद दिलाया जा सके कि आगरा की जनता के साथ किए गए वायदे आज तक पूरे नहीं किए गए हैं। यमुना नदी के शुद्धिकरण के लिए आपकी सरकार ने आगरा में बैराज बनाने का वायदा किया था लेकिन आज तक यह बैराज नहीं बन सका है। यमुना के किनारे से धोबी घाट नहीं हटे हैं, और नाले भी अभी तक बंद नहीं किए गए हैं।

यमुना नदी के किनारे स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनियों को स्थानांतरित करने और प्रदूषण को कम करने के लिए कई वायदे किए गए थे, लेकिन अभी तक इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यमुना की तलहटी साफ नहीं की गई है और न केवल यहीं, बल्कि दिल्ली से आगरा के बीच फेरी सेवा को भी शुरू नहीं किया जा सका है, जैसा कि गडकरीजी ने कई बार वायदा किया था। याद दिलाना चाहते हैं कि यमुना डूब क्षेत्र से आज तक अतिक्रमण नहीं हटे हैं और न ही पीछे से शुद्ध जल की निकासी बढ़ाई गई है। आगरा में यमुना नदी मृतप्राय है और ताज महल सहित अन्य पर्यटन केंद्र पूरी तरह प्रदूषण की चपेट में हैं।

आपसे विनम्र आग्रह है कि आगरा की जनता के साथ किए गए सभी वायदे पूरे किए जाएं ताकि शहर की जनता को साफ पानी और स्वास्थ्य सुरक्षा के अधिकार मिल सकें।

आपसे निवेदन है कि यमुना शुद्धिकरण के सभी काम पूरे किए जाएं ताकि जनता के विश्वास को बरकरार रखा जा सके।

एयरपोर्ट की बात भी आपको याद होगी। इस बार गारंटी देकर जाएं, प्लीज!

धन्यवाद,

ब्रज खंडेलवाल

समन्वयक, रिवर कनेक्ट कैंपेन



Related Items

  1. विचारों को ‘राष्ट्रीय मिशन’ बनाने में माहिर हैं मोदी!

  1. दिल्ली और हरियाणा की गंदगी का बोझ झेल रहा है पूरा ब्रज मंडल

  1. जनता की पुकार, 'जेपी' से लेकर 'कॉकरोच' तक...