मथुरा

मथुरा। उत्तर प्रदेशीय धनगर महासभा की धनगर जाति के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र प्राप्त करने को जागरण जागरूकता के अंतर्गत खटौती कुंआ में नाक चंद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला अध्यक्ष हरीओम धनगर ने युवाओं से कहा कि आज तुम्हारे भविष्य की बात है क्योंकि आपको जो संवैधानिक अधिकार मिले है उनसे आप वंचित है यदि आपको धनगर जाति के प्रमाण पत्र मिल जाते है तो आपकी उच्च शिक्षा तथा उच्च तकनीकी शिक्षा पाकर प्रत्येक धनगर समाज तथा परिवार सरकारी नौकरी प्राप्त कर लेगा। अभी तक हमारा समाज बहुत ही गरीबी हालत में है आज इस गरीबी को समाप्त करने का एक ही रास्ता है वह धनगर जाति प्रमाण पत्र बनना। बैठक में रघुवीर सिंह, राजेन्द्र पहलवान, राजकुमार, गणेशीलाल, धर्मवीर, विपतीराम, देवकुमार, पूरन सिंह, परमानंद, तोताराम आदि का सभा का संचालन युवा नेता कपिल धनगर ने किया। 

Read More

मथुरा। थाना राया के ग्राम भूड़ासानी में एक महिला अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। महिला के परिवारीजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।  मिली जानकारी के अनुसार थाना राया के ग्राम सरूपा निवासी झम्मन ने अपनी पुत्री सुनीता का विवाह चार वर्ष पूर्व ग्राम भूड़ासानी निवासी विनोद के साथ हुआ था। मृतका के भाई शिवकुमार ने बताया कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर विवाद होता रहता था। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी तो आज सुबह गाँव के ही किसी व्यक्ति ने उन्हें घटना की जानकारी दी। दो बच्चों की माँ सुनीता की मौत से उसके परिवारीजनों का रो रो कर बुरा हाल था। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पंहुच गयी। पुलिस ने मृतका विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।  

Read More

अतिथियों को पटुका पहनाकर किया जोरदार स्वागत  मथुरा। भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव को लेकर जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। श्रीपरशुराम शोभायात्रा समिति द्वारा गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज की एकजुटता पर बल दिया। भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया। उनके आदर्श जीवन में लाने पर जोर दिया गया। भगवान परशुराम के विग्रह का समिति के अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, संरक्षक एड, संजय शर्मा, अनिल परशुराम, योगेश मीना, संजय शर्मा गोविन्द ने पंचामृत से अभिषेक किया। वहीं सर्व ब्राह्मण महासभा की शहर इकाई द्वारा रामनगर स्थित शहर कार्यालय पर भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्व ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम में भजन गायक देवधर शर्मा ने संगीतमय मनमोहक प्रस्तुति दी। महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता खगुल भारद्वाज, प्रदेश सहसचिव संजय शर्मा, पिपरोेनिया, जिलाध्यक्ष पूरन कौशिक, शहर अध्यक्ष अखिलेश गौड़, मीडिया प्रभारी विनोद दीक्षित, अचिन शर्मा, चन्द्र मोहन दीक्षित उपस्थित रहे। वहीं युवा ब्राह्मण महासभा नगर इकाई धौली प्याऊ के द्वारा मंदिर मदन मोहन में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संयोजक डा. आशुतोष भारद्वाज, युवा सभा के प्रदेश सचिव सीपी शर्मा, संस्थापक राजेश पाठक ने भगवान परशुराम के चित्रपट पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम ने सदैव विप्र समाज एवं जनमानस की सच्चाई के मार्ग चलने का संदेश दिया, हमें इनका अनुसरण कर अपने समाज के लिए संगठित होना होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोमेन्द्र भारद्वाज, पुरूर्षोत्तमदास, शंकर लाल गौतम शर्मा, इन्द्रजीत गौतम, संतोष भारद्वाज, उमेश शर्मा, आदि मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। मुम्बई की गलियों के बाद अब क्राइम पेट्रोल का रूख ब्रज की ओर बढ़ने लगा है। विगत दिनों हुई शूटिंग में आहर से आए कलाकारों ने ब्रज की मिट्टी में सकून की सांस ली तथा इस एपीसोड में मथुरा के कई कलाकारों में भी भाग लिया है। मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन की जमीन पर शूट हुआ क्राइम पेट्रोल सीरियल का एपीसोड जिसका प्रसारण सोनी टीवी पर 11 मई रात्रि साढ़े दस बजे प्रसारित किया जाएगा। जिसमें मुम्बई मुख्य धारा के कलाकार दिनेश लाम्बा, मोनिका, राजदीप के साथ मथुरा के कलाकारों दुर्ग सिंह, लक्की, सागर, राघवेन्द्र ने भी अपना अभिनय दिखाया है। नंदकिशोर टेलीफिल्म प्रा.लि. के बैनर तले बना ये एपिसोड ‘बाजार’ जिसके प्रोडूसर अमित सज्जन कुमार गुप्ता है। और इस एपिसोड की फिक्शन  हेड श्रीमती चितल गांधी एवं बिजनेस हेड धरमदत्त गुप्ता है तथा इसके डायरेक्टर नितिन जैन है। 

Read More

मथुरा। थाना कोसी क्षेत्र अंतर्गत तांगड़ा मौहल्ला निवासी एक युवक में पशुपति फैक्ट्री के सामने बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय सतीशचन्द सैनी पुत्र होतीलाल कोसीकलां के तांगड़ा मौहल्ला भगवती मंदिर के पास का रहने वाला था। वह सोमवार अपनी चैपहिया गाड़ी संख्या यूपी 85 7673 से होटल जा रहा था तभी रास्ते में पशुपतिनाथ फैक्ट्री के समीप उसकी गाड़ी में कुछ खराबी आ गयी, जिसे देखने के लिये वह नीचे उतरा। जब वह गाड़ी ठीक कर वापिस गाड़ी में बैठ रहा था तभी सामने से आते एक बाइक सवार संख्या यूपी 85एम 3640 ने सतीश में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के लिये ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।  

Read More

मथुरा। कोतवाली सुरीर अंतर्गत गांव हरनौल के समीप बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने एक ठेकेदार से 75 हजार रूपये तमंचे की नोंक पर लूट लिये। घटना से क्षेत्र में सनसनी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काम्विंग भी कराई लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।  मिली जानकारी के अनुसार आयराखेड़ा निवासी मनवीर ठेकेदार अपनी बाइक से हरनौल की ओर आ रहा था तभी बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचा तानकर 75 हजार रूपये लूट लिये और फरार हो गये। सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने बदमाशों की दिशा में पीछा भी किया और काम्विंग भी कराई लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। 

Read More



Mediabharti