मथुरा

क्रिकेट के इतिहास में कई बार खिलाडिय़ों द्वारा अविश्वसनीय प्रदर्शन किया जाता रहा है। लेकिन आज आईपीएल-9 के बेंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 44वें मैच में जो हुआ वैसा शायद ही कभी देखने को मिला होगा। ऐसी साझेदारियां भी क्रिकेट के मैदान पर कम ही दिखाई पड़ी हैं। रॉयल चैंलेंजर बेंगलूरू की ओर से खेलते हुए एबी डिविलियर्स और कप्तान विराट कोहली ने गुजरात लायंस के हर गेंदबाज की बॉल की धज्जियां उड़ी दीं। टी20 क्रिकेट में यह केवल दूसरा मौका था जब एक पारी में दो शतक लगे। इससे पहले केविन ओ’ ब्रॉयन (119) और हामिश मार्शल (102) ने 2011 में ग्लूस्टरशायर बनाम मिडिलसेक्स के मैच में शतक बनाए थे। डिविलियर्स ने केवल 43 गेंदों पर शतक पूरा किया। यह आईपीएल की पांचवीं सबसे तेज सेंचुरी है। आईपीएल की सबसे तेज सेंचुरी क्रिस गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ बनाई थी। इस आईपीएल में डिविलियर्स ने 5वीं बार 50+ स्कोर बनाया। एक आईपीएल सीजन में यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। आईपीएल 2009 में उन्होंने तीन हाफ सेंचुरी और एक सेंचुरी लगाई थी। विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के बीच 96 गेंदों पर 229 रनों की साझेदारी हुई है। इसमें डिविलियर्स ने 129 और कोहली ने 97 रन बनाए। कोहली ने 55 गेंदों पर 5 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 109 रनों की पारी खेली। वहीं एबी ने 12 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 52 गेंदों पर 129 रन बनाए।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। स्वदेशी टेलीवीजन कंपनी वू ने सस्ते 4 स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। वू के ये सस्ते स्मार्ट टीवी की कीमत 20,000 से 52,000 हजार है। वू ने 32 इंच एचडी स्मार्ट टीवी की कीमत 20,000 रुपये, 40 इंच फुल एचडी की कीमत 30,000 रुपये, 50 इंच फुल एचडी टीवी की कीमत 42,000 रुपये और 55 इंच फुल एचडी स्मार्ट टीवी की कीमत 52,000 रुपये रखी है। इन सभी स्मार्ट टीवी में स्टैंडर्ड स्मार्ट टीवी जैसे फीचर्स मौजूद हैं। साथ ही इन स्मार्ट टीवी में कनेक्टिविटी फीचर्स भी हैं। इसमें आप इंटरनेट चला सकते हैं।  इन स्मार्ट टीवी में आप फेसबुक और यूट्यूब चला सकते हैं। साथ ही इन स्मार्ट टीवी की स्क्रीन को आप मिरर की तरह यूज कर सकते हैं। इस टीवी में कुछ एप भी दिए गए हैं जो आपके वीडियो और फिल्म देखने के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाएंगे। इनमें नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, फेसबुक और एक्यु वेदर शामिल हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में नजर आए नसीरउद्दीन शाह के पुत्र विवान शाह अपने पिता की फिल्म हीरो हीरालाल का रीमेक बनाना चाहते हैं। वैसे तो उन्हें पिता की जलवा, मासूम और अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है बहुत पसंद हैं लेकिन जिसे वे रीमेक करना चाहते हैं वो 1988 में प्रदर्शित हुई हीरो हीरालाल है, जिसे वे रीमेक के काबिल समझते हैं।  उनका कहना है मैं हीरो हीरालाल की रीमेक करना चाहूंगा। मुझे लगता है इसे वाकई में फिर से बनाया जाना चाहिए। ये बहुत अच्छी कहानी थी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा। नेता कॉग्रेस विधान मण्डल दल एवं विधायक मथुरा-वृन्दावन प्रदीप माथुर ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक आशीष गोयल से फोन पर वार्ता की है तथा पत्र भेजा, वार्ता में उन्होंने कहा कि बस स्टैण्ड के लिये 15 करोड़ रुपये के व्यय से पराग डेरी की 5 एकड़ भूमि ली जा चुकी है। अब 10 करोड़ रुपये इसके निर्माण के लिये षासन द्वारा स्वीकृत कर दिये गये है। बस स्टैण्ड के निर्माण का कार्य षीघ्र प्रारंभ किया जा सकें। मथुरा-वृन्दावन के मध्य पूर्व में बस सेवा मथुरा-वृन्दावन के मध्य उपनगरीय बस सेवा लगभग 30 फेरो सहित प्रातः 05.00 बजें से रात्रि 10.00  बजें तक संचालित किये जाने, वृन्दावन बस स्टैण्ड का पुनर्निर्माण कराया जा चुका है तथा यहॉ देष भर से श्रद्धालु एवं पर्यटक आते है। पहलें वृन्दावन से उदयपुर, हरिद्वार, दिल्ली, जयपुर आदि स्थानों के लिये बस सेवा उपलब्ध संचालित किये जाने हेतु कहा गया है। 

Read More

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत बाजना पुल के पास रेलवे ट्रैक पर आज पारिवारिक परिस्थितियों के चलते मां-बेटी ने ट्रेन पटरी पर सिर रखकर मौत को गले लगा लिया। घटना की सूचना पर पंहुची हाईवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। हृदयविदारक इस घटना की चर्चा विकास नगर व आसपास की कालोनियों में हर जुबां पर है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से नंदगांव थाना बरसाना की रहने वाली सुनीता पत्नी सोरन सिंह व मधु पुत्री सोरन सिंह आज किन्हीं कारणों से रेलवे ट्रैक पर आयी और मौत को गले लगा लिया। बताया जाता है कि सोरन सिंह फौजी है और वह अपने घर आया हुआ है। सूत्रों की मानें तो वह यहां किसी स्थानीय कालोनी में किराये पर रह रहा था। घटना के पीछे के कारणों की पुख्ता जानकारी नहीं हो सकी है। घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पंहुच गयी।

Read More

मथुरा। दो दिन पूर्व अलवर पुलिस के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी थी जिसकी शिनाख्त आज 22 वर्षीय राजेश पुत्र खुशीराम निवासी परतापुर हाल निवासी ब्रह्मपुरी कालोनी गिरधरपुर मथुरा के रूप में हुयी है। आज पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि वह दो दिन पूर्व घर से नाराज होकर निकल गया था तभी से उसका पता नहीं था। 11 मई को साढे चार बजे अलवर पुलिस के समीप वह ट्रेन की चपेट में आ गया था जिससे उसकी मौत हो गयी।

Read More

मथुरा। वृन्दावन नगर के केसीघाट पर घाटों के निर्माण का काम तेज गति से चल रहा है। दर्जनों मशीनें इसके लिये लायी गयी हैं ताकि निर्माण कार्य ठीक प्रकार से और जल्दी हो। घाटों के सौंदर्यीकरण को लेकर प्रदेश सरकार पहले ही निर्माण की स्वीकृति दे चुकी है। सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी लगातार निर्माण कार्य को गति देने में लगे हुये हैं। घाटों के सौंदर्य से वृन्दावन के यमुना तट की स्थिति में भी काफी सुधार आयेगा। यमुना में जल आने पर तो यहां दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु भी पंहुचेंगे। पौराणिक स्थलों को संरक्षित करने और तीर्थयात्रियों की संख्या बढाने के लिये अच्छे प्रयास हैं। वृन्दावनवासी इससे काफी खुश हैं।

Read More

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्य प्रदेश की एक दिवसीय यात्रा पर इंदौर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य वरिष्ठ लोगों ने हवाई अड्डे पर और मोदी का स्वागत किया। वे यहां से उज्जैन के लिए रवाना हुए, जहां अंतर्राष्ट्रीय विचार कुंभ के समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे और विश्व के नाम सिंहस्थ का सार्वभौम अमृत संदेश जारी करेंगे।  इस मौके पर श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना सहित पांच देशों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री विशेष विमान से दिल्ली से इंदौर पहुंचे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से उज्जैन के निनौरा के लिए रवाना हो गए। वे निनौरा में अंतर्राष्ट्रीय विचार कुंभ के समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे और विश्व के नाम सिंहस्थ का सार्वभौम अमृत संदेश जारी करेंगे। उसके बाद विचार कुंभ स्थल पर अतिथियों से भेंट करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 1.30 बजे इंदौर विमानतल आएंगे और वहां से दोपहर 1.35 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। उज्जैन के विचार महाकुंभ समापन के मौके पर छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। सत्र की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन करेंगी।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। इस बार मानसून अच्छा रहने के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि भारत में मानसून 16 या 17 मई तक भारत में दस्तक देगा। मौसम विभाग के अनुसार14 मई को श्रीलंका के पास बंगाल की खाडी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन जाएगा। जिसके कारण तमिलनाडु के पास समुद्र में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। 16 मई तक कम दबाव का क्षेत्र और ज्यादा ताकतवर होकर डिप्रेशन में तब्दील हो जाएगा।  जिसकी वजह से अंडमान निकोबार में बारिश शुरू हो जाएगी। कम दबाव के क्षेत्र का और ज्यादा ताकतवर बनने से वह साइक्लोन में बदल जाएगा। इससे अंडमान निकोबार में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा और मानसून भारत में 16 या 17 तारीख तक दस्तक दे देगा।    साथ ही तमिलनाडु में भी 16 तारीख को जोरदार बारिश की संभावना है। इस कारण से मौसम विभाग ने तमिलनाडु के मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग का कहना है कि साइक्लोन बनने के बाद तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में जोरदार बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा।  आशंका जताई जा रही है कि वेदर मॉडल के अनुसार साइक्लोन बनने के बाद ये चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के बीच 19 मई के आसपास तट को पार करेगा। हालांकि इससे अगले 48 घंटों में तेज बदलाव हो सकता है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

बोल्टन। भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह का प्रो सर्किट में जीत का क्रम जारी है। शुक्रवार को लंदन के बोल्टन में हुई फाइट में विजेंदर ने पोलैंड के आंद्रेजेज सोल्ड्रा को नॉकआउट कर जीत का सिक्सर लगाया। विजेंद्र ने अपने प्रतिद्वंदी को तीसरे रॉउंड में नॉक-ऑउट कर दिया। विजेंदर अब डब्ल्यूबीओ एशिया बेल्ट के लिए दिल्ली में रिंग में नजर आएंगे। उनके प्रतिद्वंदी का फैसला होना अभी बाकी है। विजेंदर ने बताया कि जब मैं रिंग में घुसा तो कोच ने मुझसे संयम रखने को कहा और वह मेरे पास आए और मैं खेल सका। मेरे लिए हर मुकाबला अहम है और मैं नहीं मानता कि कोई आराम है। विजेंदर के दायें हाथ के वार ने सोल्ड्रा को इतना नुकसान पहुंचाया कि वह तीसरे राउंड में अपने पैरों पर खड़े नहीं रह सकें।  बोल्टन। भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह का प्रो सर्किट में जीत का क्रम जारी है। शुक्रवार को लंदन के बोल्टन में हुई फाइट में विजेंदर ने पोलैंड के आंद्रेजेज सोल्ड्रा को नॉकआउट कर जीत का सिक्सर लगाया। विजेंद्र ने अपने प्रतिद्वंदी को तीसरे रॉउंड में नॉक-ऑउट कर दिया। विजेंदर अब डब्ल्यूबीओ एशिया बेल्ट के लिए दिल्ली में रिंग में नजर आएंगे। उनके प्रतिद्वंदी का फैसला होना अभी बाकी है। विजेंदर ने बताया कि जब मैं रिंग में घुसा तो कोच ने मुझसे संयम रखने को कहा और वह मेरे पास आए और मैं खेल सका। मेरे लिए हर मुकाबला अहम है और मैं नहीं मानता कि कोई आराम है। विजेंदर के दायें हाथ के वार ने सोल्ड्रा को इतना नुकसान पहुंचाया कि वह तीसरे राउंड में अपने पैरों पर खड़े नहीं रह सकें।    साभार-khaskhabar.com

Read More