मथुरा

मथुरा। रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल के सीनियर विंग में दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें दीप सज्जा, रंगोली, व भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई। दीप सज्जा प्रतियोगिता में सरजीत सिंह तथा ध्रुव शर्मा ने प्रथम, समुन्द्र सिंह व हर्षुल ने द्वितीय तथा कपिल व जतेन्द्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बंदरवार प्रतियोगिता जुनेद प्रथम, यश वर्मा द्वितीय, यश तृतीय स्थान पर रहें। जबकि रंगोली प्रतियोगिता में दीप सिंह प्रथम, हर्ष द्वितीय व योगेश तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में राम कुमार, आशीष, ध्रुव शर्मा तथा लक्ष्य सिंह विजयी रहे। विद्यालय निदेशिका लता गोयल ने बधाई देते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। 

Read More

केंद्र की हर सम्भव मदद शहीद के परिवार को मिलेगी: श्रीकान्त शर्मा मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकान्त शर्मा ने आज कश्मीर में शहीद हुए ब्रज के लाल समोद सिंह के पैत्रिक गांव भवनपुरा गोवर्धन जाकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजन को सांत्वना दी। इस अवसर पर उन्होंने परिजनों को पूर्ण मदद का आश्वासन दिया तथा रक्षा मंत्रालय से निर्धारित मदद पूर्ण रूप से शीघ्र दिलाने का भरोसा दिया। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सुमोद की शहादत से सारा ब्रज गौरवान्वित हुआ है, उनकी शहादत एक देश द्रोही को मारने के दौरान हुई है जो की देश की रक्षा में बहुत बड़ा योगदान है, जिससे आने वाली पीढ़ी प्रेरणा लेगी। भाजपा पूर्ण रूप से परिवार के साथ सुहानुभूति रखती है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डी पी गोयल, अजय पोइया, रघुवर तोमर, ज्ञानेन्द्र राणा, मेघश्याम सिंह, रामकिशन पाठक, हीरा सिंह,  हरिओम शर्मा, सियाराम शर्मा,  संजय शर्मा, सीताराम शर्मा, परशुराम शर्मा, जुगल पटेल, पवन हिंडोल, श्याम सिंघल, भरत सिंह, केशव मोनू कौशिक, विष्णु सैनी आदि उपस्थित रहे। 

Read More

 सहित  - अग्रवाल क्लब परिवार के सदस्यों ने गरीब बच्चों के संग मनाया दीपावली त्यौहार  मथुरा। अग्रवाल क्लब परिवार के समाज सेवा प्रकल्प के अंतर्गत ओम नगर की गरीब बस्तीयों मेंदीपावली त्यौहार मनाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी की चमक बिखरे दी। इस अवसर पर सभी सदस्यों द्वारा गरीब बच्चों को झुग्गी बस्तियों में कपड़े, मिठाई, कुरकुरे, फुलझड़ी, अनार, मोमबत्ती, माचिस आदि सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर संस्थापक अजयकांत गर्ग ने हा कि बचपन नादान होता है त्यौहार की खुशियों आर्थिक आभाव में सूनी  न रहे इस प्रयास के तहत क्लब परिवार द्वारा इन बच्चों को खुशियंा प्रदान करना का प्रयास किया गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष रूपकृष्ण गर्ग ने बताया की यह कार्यक्रम दीपावली त्यौहार तक निरंतर जारी रहेगा व समाज के सभी वर्ग के लोगों को इस कार्यमें मिलकर सहभागिता करनी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेंमुख्य रूप से संस्थापक अजयकंात गर्ग, अध्यक्ष रूपकृष्ण गर्ग, सचिव उज्जवल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, लोकेश बंसल, धीरल गोयल, राहुल अग्रवाल, विनीत गुप्ता वार्ड सभासद राजवीर सिंह, श्याम सिंह , पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, पवन अग्रवाल अंढूकी, सुनील अग्रवाल डीआरएस, सुमित मित्तल, दिलीप गर्ग, चिराग अग्रवाल , कपिल अग्रवाल पीएलए, राजेश अग्रवाल वृंदावन आदि उपस्थित थे।

Read More

20 नवम्बर को गोविंदाभिषेक व 21 नवम्बर को होगा छप्पन भोग उत्सव  मथुरा। श्रीगोवर्धन सेवा समिति के तत्वाधान मेंगिरिराज तहलटी में होने वाले दो द्विवसीय छप्पन भोग महोत्सव  की आंमत्रण पुस्तिका का विमोचन स्थानीय होटल में बैठक के दौरान हुआ। इस अवसर पर संस्थापक अशोक बेरीवाल ने बताया की छप्पन भोग महोत्सव की शुरूवात 20 नवम्बर प्रातः 10 बजे से गिरिराज प्रभु का महाभिषेक सप्त नदी यमुना, गंगा, कृष्णा, गोदावरी, चिनार, बह्मपुत्र, सवारमती के पवित्र जल और दूध दही शहद इत्र और दुर्लभ जड़ी बूटियों से होगा। संाय सभी सदस्यों द्वारा सप्कोसीय दुग्ध धारा परिक्रमा दी जायेगी। मुख्य छप्पन भोग महोत्सव 21 नवम्बर को होगा जब छप्पन भोग प्रसाद गिरिवर कुन्ज की गिरि तहलटी में विराज रहे गिरिराज प्रभु को भक्तमानव गोपी श्रखंला के द्वारा लगाया जायेगा। गिरिराज प्रभु का श्रंगार असली हीरे मोती पन्ना पुखराज गोमिद नीलम जैसे नवरत्नों से राजाधिराज शैली में होगा। इसके लिए बाहर से आयेकारीगरों सजावट की जायेगी। छप्पन भोग दर्शन दोपहर दो बजे से रात्रि 10 बजेतक होगें। श्रीगोवर्धन नाथ सेवा समिति के संस्थापक अशोक बेरीवाल, योगेन्द्र शर्मा, उमेश ज्योत्सना, हरीओम अग्रवाल गिलट वाले, पप्पू गौतम, मुन्ना लाल वृंदावन वाले, अतुल राया वाले,  अनिल कौशिक, अतुल गिलट वाले, भगवान दास कोयला वाले, महेश चन्द श्रीजी मेटल आदि ने भक्तों को दर्शन के लिए आमंत्रित किया है।  

Read More

मथुरा। भारतीय योग संस्थान जिला इकाई मथुरा द्वारा शहर में योग प्रशिक्षण एवं रोग निवारण हेतु 6 योग केन्द्र योग शिक्षकों द्वारा विभिन्न स्थानों पर चलाये जा रहें हैं। इसी श्रंखला में एक योग शिविर गोबिन्द नगर गल्तेश्वर महादेव मन्दिर पार्क में लगाया जा रहा हैं। योग शिक्षक/जिला प्रधान गिरिराज प्रसाद वशिष्ठ ने बताया कि योग शिविर में अनिन्द्रा, उदर विकार, कब्ज, कमर दर्द, काम शक्ति की निर्वलता, गले के रोग, जुकाम, मानसिक विकार, मानसिक निराशा, मासिक धर्म, सम्बन्धी रोग, मुटापा व बजन घटानें सम्बन्धी रोगों के उपचार हेतु योग एवं योगिक क्रियाएं निःशुल्क कराई जा रही हैं। इसके साथ ही रैकी का प्रशिक्षण व रैकी एक्यूप्रेंशर, सूजोक थियोरोपी, प्राकृतिक चिक्तिसा, पिरामिड चिकित्सा, सौर ऊर्जा, आदि विधियों से बिना दवा के उपचार किया जा रहा है तथा प्रशिक्षण भी दिया जा रहा हैं। इसके अलावा शिविर में षटकर्म जैसे नेती, धोती, वस्ती, कपाल, भांति, त्राटक आदि का अभ्यास भी कराया जा रहा हैं।   

Read More

मथुरा। इस्काॅन टैम्पल वृन्दावन के भक्तों एवं यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा 6 नबम्बर शुक्रवार को मथुरा शहर के मुख्य बाजारों से होकर जनजागरण संकीर्तन रैली निकाली गई। संकीर्तन रैली का मुख्य उद्देश्य लोगो में जनजागरूकता लाना था ताकि सभी यमुना को स्वच्छ बनाने पर्यावरण को हरा भरा करने तथा अपने ओर पास के वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिये एक जुट हो। इस्कान टैम्पल वृन्दावन के डारेक्टर राधेश्याम सुन्दर दास ने कहा कि यमुना महरानी भगवान श्री कृष्ण की पटरानियों में चतुर्थ स्थान पर है वह भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की साक्षी है आज उनकी यह दुर्दशा होना हम सभी के लिये चिन्ता का विषय है। इसके लिये हम सभी भक्तों को एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होने जल्द मथुरा पहुॅचने वाली जगन्नाथ यात्रा के विषय में भी अवगत कराया।  यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि आज कल की भाग दौड और आधुनिकता के चलते हम पर्यावरण को नुकसान पहुॅचाते जा रहे है आज आवश्यकता है हमें पर्यावरण के संरक्षण की अपनी संस्कृति की रक्षा की और सबसे बडी हमारी आघ्यात्मिक धरोहर हमारी यमुना मैया की इसकी रक्षा के लिये अब सभी के एक जुट होने का समय आ गया है। मुकेश ठाकुर ने जानकारी देते हुये बताया कि संकीर्तन रैली कृष्णगंगा घाट से प्रारम्भ होकर गउघाट चैकबाजार, स्वामी घाट, विश्रामघाट, होलीगेट, भरतपुरगेट, घीयामण्डी और पिफर पुनः चैक बाजार होते हुये कृष्णगंगा पहुॅचकर संकीर्तन रैली का समापन हुआ। उन्होने बताया कि संकीर्तन रैली में भक्त हरिनाम संकीर्तन की धुन पर नृत्य करते हुये पूरे बजार के वातावरण को कृष्णमय कर दिया साथ ही रैली ने यमुना की रक्षा पर्यावरण की रक्षा का संदेश भी दिया। इस अवसर पर गोपीजन बल्लभ दास, रामशरण दास, कलाकान्त दास, अमित गौतम, लपुटी पंडित, महेश पंडित, मनीष राज, आलोक, बिल्ला, राजीव गोस्वामी, सूरजभान गोयल, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

Read More

खेलों का महाकुम्भ 15 दिसम्बर से होगा बालक एवं बालिका वर्ग के 13 एवं बालक वर्ग के सात खेल होंगे आयोजित मथुरा। जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में 20 खेलों का एक साथ आयोजन 15 दिसम्बर से होगा। इसमें लगभग 3000 बालक एवं बालिकाएं भाग लेंगे। इस स्कूली मेगा इवेंट के लिए दायित्वों का निर्धारित शीध्र कर दिया जाएगा। ये आयोजन स्टेडियम के बजाय किसी निजी महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में होगा। यह निर्णय ओलंपिक संघ की बैठक में लिया गया। संघ के सचिव कन्हैया गुर्जर ने कहा कि जनपद के खेल इतिहास में 15 दिसम्बर से अब तक का सबसे बड़ा आयोजन शुरू होगा। युवा ओलंपिक के इस पहले अवसर में बालक एवं बालिकाओं की एथलेटिक्स, लाॅन टेनिस, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, ताइक्वांडो, कराटे डो, खो-खो, कबड्डी, स्केटिंग, राॅलबाल, वालीबाॅल, जूडो, पफेंसिंग शामिल की गई है। केवल बालक वर्ग में आर्चरी, लाॅन टेनिस, हाॅकी, पफुटबाल, कुश्ती, बाक्सिंग एवं हैण्डबाल के आयोजन होंगे। बैठक में हैण्डबाल के सचिव प्रेम शंकर ने कहा कि खेलों खेलों को भव्य बनाने के लिए सभी स्कूलों को अपनी प्रविष्टि अंतिम रूप से दस दिसम्बर तक भेजनी होगी। इसके बाद प्रविष्टि नहीं ली जाएगी। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव हरीमोहन रावत ने कहा कि इस खेल के महाकुम्भ में सभी खिलाडि़यों को अपने स्कूल से जन्मतिथि सहित सूचना भेजनी होगी। सभी खिलाडि़यों के आईकार्ड बनाये जाएंगे। खेलों का बड़ा आयोजन होने के चलते यह आवश्यक होगा। संबंधित खेल सचिव अलग-अलग खेलों के कंवीनर होंगे। खेलों के आयोजन अनुशासन पर बल दिया जाएगा। जनपद के ही खिलाडि़यों को इसमें प्रतिभाग का मौका दिया जाएगा। आर्चरी संघ के सचिव जय सिंह ने कहा कि आर्चरी प्रतियोगिता में प्रविष्टि को देखकर ही निर्णय लिया जाएगा। खो-खो संघ के सचिव डीके सिंह ने कहा कि सभी खिलाड़ी अपने विद्यालय के फ्र्लैग के साथ प्रतिभाग को पहुंचेंगे। हाॅकी से जुड़े सीपी सारस्वत ने कहा कि आयोजन स्थल का खुलासा अगले सप्ताह कर दिया जाएगा। खेलों के आयोजन के लिए कोषाघ्यक्ष छत्रपाल ने बजट प्रस्तुत किया। धन जुटाने के लिए सभी खेल संगठनों को हाथ बढ़ाने का आह्वान किया। श्रीजी बाबा स्कूल के राकेश चतुर्वेदी ने इस महान आयोजन को सपफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने सामाजिक संगठनों से भी हाथ बंटाने का अनुरोध किया। अघ्यक्षता यूडी शर्मा एवं संचालन हरीमोहन रावत ने किया। इस मौके पर राकेश सैनी, गिरीश गौड़, विश्णु कुमार, अशोक पहलवान, डा.मुनेंद्र सिंह, गौरव मलिक, योगेंद्र गोयल, राकेश यादव, जेएन पाल आदि शामिल थे।  

Read More

मथुरा। पवित्र पर्व अक्षय नवमी एवं एकादशी पर नगर में लगने वाली परिक्रमाओं को दृष्टिगत रखते नगर पालिकाघ्यक्ष श्रीमती मनीषा गुप्ता द्वारा बीएसए कालेज परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पायी गई कमियों को दूर करने व परिक्रमा मार्ग को परिक्रमार्थियों के लिए और अत्यधिक बेहतर बनाये जाने हेतु मार्ग को दुरूस्त कराये जाने के निर्देष पालिकाध्यक्ष द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निरीक्षण के समय दिये गये। निरीक्षण में मौजूद हिन्दूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि पुराना परिक्रमा मार्ग बीएसए कालेज समीप रेलवे पुल के नीचे से था परन्तु कालोनियों का पानी उक्त मार्ग पर भर जाने से उक्त रास्ते से परिक्रमा लगाया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा था। परिक्रमा रेलवे मार्ग से होकर लगायी जा रही थी। जिससे जनहानि होने की सम्भावना बनी रहती थी। जनहित में उच्च न्यायालय में योजित याचित पर उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में उक्त परिक्रमा मार्ग को जिला प्रशासन द्वारा गम्भीरता से लेते हुए विगत दो-तीन चालू करा दिया गया है। उक्त मार्ग से लाखों की संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा लगाते हैं। पालिकाध्यक्ष द्वारा उक्त परिक्रमा मार्ग को परिक्रमार्थियों के लिए और अत्यधिक बेहतर बनाये जाने हेतु निरीक्षण किया। निरीक्षण में हिन्दूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, अवर अभियंता विजय गोयल, राजस्व निरीक्षक  हरिकृष्ण शर्मा, सफाई निरीक्षक चन्द्रवीर सागर, केके सिंह, आनन्द कुमार, विजय कुमार, लाइट निरीक्षक राम शर्मा, गैराज इंचार्ज राजेश यादव, जलकल लिपिक टुकेश शर्मा हैड जमादार विनोद कुमार शर्मा लाले आदि रहे। 

Read More

मथुरा। भारत बहुरंगी संस्कृतियों के इन्द्रधनुशी सोन्दर्य से सम्पूर्ण विविधता में एकता को प्रतिष्ठित करने वाला देश है। भारतीय संस्कृति के उत्कृष्ट मूल्यों को प्रतिष्ठिा करने की दृष्टि से राष्ट्र भावना जगाने वाले तथा सांस्कृतिक प्रदूषण रोकने के उद्देश्य से संस्कार भारती महानगर मथुरा एवं संस्कार भारती की समस्त समितियां दीपावली के पावन पर्व पर दीपावली आनन्द महोत्सव दिन 08 नम्वबर को सरस्वती शिशु मंदिर, कृष्ण गंगा (वृन्दावन गेट) मथुरा में सांय 6 बजे से दीपोत्सव तथा 7 बजे से विराट कवि सम्मेलन का आयोजन कर रही है। संस्कार भारती महानगर मथुरा तथा संस्कार भारती की समस्त समितियों की एक संयुक्त बैठक प्रंातीय प्रतिनिधि योगेश आवा के अवास पर संम्पन्न हुयी। बैठक को सम्बोधित करते प्रांतिय महामंत्री शशांक तिवारी ने कहा कि 8 तारीख को संस्कार भारती की समस्त समितियों द्वारा दीपावली आनंद महोत्सव मनाया जायेगा। सांय 6 बजे सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में दीप महोत्सव मनाया जायेगा, सैंकड़ो दीपको के प्रकाश से समपूर्ण वातावरण ऊर्जावान हो जायेगा। संाय 7 बजे से विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। समिति के पदाधिकारीयों को महोत्सव की जिम्मेदारी सौंप दी गयी हैं। बैठक की अघ्यक्षता जिला महानगर संयोजक घनश्याम हरियाणा ने किया एवं संचालन अनुपम गौतम ने किया। बैठक में मुकेश वर्मा मनोज शर्मा श्री कृष्ण अग्रवाल धर्मेन्द्र चैधरी, दिवाकर आर्चाय, सुखदेव चतुर्वेदी, राजेश उपाध्याय, विपुल पारीक आदि समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। उपजिलाधिकारी गोवर्धन ने ट्रक में लदे सैकडों की तादाद लदें पशुआंे को रिहा कराया। यह वाकया आज दोपहर करीब तीन बजे डीग रोड की तरफ से आती एक टाटा 709 ट्रक यूपी 85 एंएच 9315 जो कि मथुरा की ओर तेजी से जा रहा था, जिसकी भनक गऊरक्षक दल के लोगांे को हुई, तो उन्होंने ट्रक को पशु पेंठ पर रूकवा लिया जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा था जिसको चढ़ कर देखा गया तो उसमें भारी मात्रा में पशुधन खचाखच भरा हुआ था, एक सैकड़ा से अधिक पशु उस ट्रक में लदे हुये उन पशुओं को देख कर गऊरक्षक दल के लोगों ने उनको मुक्त करने की जददो जहद को देख कर समीप से गुजरते एस ंडी एम गोवर्धन ने जब देखा जो उन्होने उस ट्रक में सबार लोगो से सख्ती से पेश आये और थाना पुलिस को सूचित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये तथा उन पशुओं को गऊ रक्षक वालों से कह कर उन पशुआ को मुक्त कराया ओर कुछ पशु घायल हो गये है, मौके पर पहुंचे पशुचिकित्सको उनके इलाज में लगे हुये थे और आधा दर्जन लोगांे को गिफ्तार का थाने पहुंचाया खबर लिखे जाने तक अभी कोई तहरीर नही लिखी हें।  

Read More