मथुरा

जीपीएफ सहित मानदेय देने के सुप्रोम कोर्ट ने दिये आदेश मथुरा। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसियेशन की विगत 7 वषो से राज्य सरकार से चल रही लड़ाई रंग लाने लगी हैं। इसका उदाहरण सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार को विशिष्ट बीटीसी 2004 वैच के शिक्षकों को पुरानी पेंशन एवं 8 माह का मानदेय दिये जाने के आदेश पारित करने के स्वरूप में सामने आया हैं। इसे लेकर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसियेशन काफी उत्साहित है और उसनें जनपद के समस्त ऐसे शिक्षकों से अपील की है कि वह भी अपने अधिकारों और मानदेय को लेकर राज्य सरकार से चल रही जंग में संगठन का सहयोग करें। स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में उक्त सन्दर्भ में जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता विकास चैहान ने बताया कि संगठन ने शिक्षकों के हक की लड़ाई को विगत 2008 से संघर्ष किया हैं। जिसमें संगठन ने शिक्षकों के मानदेय व 2005 से पूर्व हुई शिक्षकों की नियुक्त के दौरान पुरानी पेशन को लागू किये जाने तथा प्रशिक्षण के दौरान 8 माह का मानदेय दिये जाने को लेकर एक संघर्ष शुरू किया था। जिसमें संगठन द्वारा उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय में पाॅच रिट दाखिल की गई। जिसमें हर किसी के सन्दर्भ में उच्च न्यायालय व सुप्रीम कोर्ट ने संगठन के दावें को सही मानतें हुए राज्य सरकार को कठघरें में खडा करते हुए प्रदेश के समस्त 35 हजार शिक्षकों को पुरानी पेशन लागू करने व 8 माह के मानदेय दिये जाने के आदेश पारित किये है इतना ही नहीं सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में यह तक कहा है कि जब इन शिक्षकों की नियुक्त सन् 2004 में हुई है तो इनका नियमानुसार जीपीएफ व पीपीएफ को भी अविलम्ब काटना शुरू किया जाये। वहीं उहोंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार इतनी लम्बी लड़ाई को भी और लम्बा खीचनें में लगी हुई है और देश की सर्वोच्च अदालत के फैसलें को भी चुनोती दे रही है लेकिन संगठन पीछें हटने वाला नहीं है वहीं उन्होंने अपने ही शिक्षक वर्ग के अन्य संगठनों पर प्रहार करते हुए कहा कि पुराने संगठन सरकार के निर्देशों पर चल अपने ही साथी शिक्षकों के साथ अन्याय कर रहे है जबकि उन्हें भी 2004 वैच के शिक्षकों की लडाई में साथ देना चाहिये लेकिन पुराने संगठनों ने उलटा ऐसे शिक्षक जो इस मानदेय के पात्र है उनको बरगलाने का कार्य कर रहे है संगठन मीडिया के माघ्यम से जनपद सहित प्रदेश के समस्त शिक्षकों से  संगठन के वैनर तलें आकर अपने अधिकारों की लड़ाई में सहभागिता करने की अपील की हैं।   

Read More

मथुरा। सर्वदलीय किसान सघर्ष समिति ने महामंत्री गिर्राज वशिष्ठ के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित किसानों की मौजूदगी में जिलाधिकारी को दिये ज्ञापन में किसानों की समस्याओं को अवगत कराते हुए गत वर्षो में ओला वृष्टि से प्रभावित हुई फसलों के मुआवजें गोकुल वैराज के प्रभावित किसानों को मुआवजा, 40 से अधिक किसानों की मृत्यु, विद्युत स्थिति में सुधार, एवं डार्क घोषित क्षेत्रों में जल स्तर वढ़ानें सहित जनपद के 228 कुन्डों, व 400 से अधिक तलावों को भरवाने, पफर्जी पोधारोपण की जाॅच, पेड़ों के अवैध कटान, वाजना में उपमंडी, नौहझील में बस डिपों, माॅट में मुसिंम कोर्ट और समूचें जनपद में  टूटी सड़कों का निर्माण एवं बस परिीचालन को लेकर समाधान किये जाने की माॅग की हैं। 

Read More

ऐसा सुना है कि जहां शिक्षा और सम्पनता होती है वहां अंधविश्वासों का बोलबाला नहीं होता लेकिन मेलबर्न में बच्चे और बूढ़ों को 'हैलोवीन' का त्यौहार मनाते देखा तो यह भ्रम उड़नछू हो गया।   यहां हर साल 31 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस त्यौहार में बच्चे भूत, प्रेत और चुड़ैल के रूप रख घर-घर जाते हैं और घर की मालकिन से कहते है कि 'बोलो जादू-टोना करें कि कुछ खिलाती हो?' मालकिन झट से चॉकलेट - टाफियां निकालकर घर में घुस आए सभी 'भूत-प्रेतों' को देती है और बच्चे दूसरे घर की और रुख करते हैं और इस प्रकार सारे मोहल्ले की एक शाम मौज-मस्ती में गुजरती है। इस खेल का लुफ्त मैंने नजदीक से लिया। मुझे याद आई अपने मोहल्ले की, जब दशहरा पर बच्चे टेसू - झांझी लेकर घर-घर जाते हैं और कहते हैं- 'मेरा टेसू अड़ा-खड़ा, खाने को मांगे दही-बड़ा'।   विज्ञान के लिए सदैव से चुनौती रहे भूत-प्रेत विशाल पृथ्वी पर सब जगह हैं। जहां इंसान है वहां भूत-प्रेत हैं। हां, एक अंतर है... हमारे यहां भूत-प्रेत धंधे में भी घुस गए है जबकि यहां अभी मनोरंजन तक ही सीमित हैं।   गोरों का 'हैलोवीन' त्यौहार दो हज़ार साल पुराना है। किसी भी युग में भूत-प्रेत गायब नहीं हुए। सब जगह समय-समय पर इनकी चर्चा होती रही और घुरन्धर लेखकों, साहित्यकारों के मन में भी समाए रहे। विलियम शेक्सपियर (1565-1616) के नाटक 'मैकबेथ' में नाटक की शुरुआत तीन भूतनी की उपस्थिति से होती है। दूसरे नाटक 'हेमलेट' में भूत का जबरदस्त रोल है। मथुरा के केआर महाविद्यालय के स्व. प्रोफ़ेसर व हिंदी कवि तपेश चतुर्वेदी अपनी बातचीत में भूतों के अद्भुत किस्से सुनाकर रहस्य-रोमांच पैदा करने में माहिर थे। उनके भूत सफ़ेद कपड़े पहनते थे और पैर उलटे होते थे। उनके किस्सों से मनोरंजन कम, दहशत ज्यादा पैदा होती थी।    मेरे और आपके पास अपने-अपने भूतों के अलग-अलग किस्से जरूर होंगे...

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के धौली प्याऊ इलाके में आज बृहस्पतिवार को टैªक्टर से कुचलकर साइकिल सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों द्वारा रास्ता जाम कर देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी टैªक्टर चालक के खिलाफ मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकद्मा दर्ज कर लिया गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बिरजापुर थाना हाइवे निवासी गोविन्दा पुत्र रज्जो राजकीय इंटर कालेज मथुरा में दसवीं कक्षा का छात्र था, आज बृहस्पतिवार को वह कालेज की छुट्टी होने पर साइकिल घर लौट रहा था, जैसे ही वह पुलिस चैकी धौली प्याऊ इलाके में पूर्व मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण के आवास के सामने पहुंचा, पीछे से तेजगति से दौड़ रहे एक अनियंत्रित टैªक्टर ने उसे साइकिल सहित कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक टैªक्टर को मौके पर छोड़ भाग निकला। क्षेत्र के लोगों ने आक्रोशित हो, रोड जाम कर दिया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच गया और लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया तथा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट मृतक के परिजनों द्वारा आरोपी टैªक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी टैªक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। 

Read More

मथुरा। मथुरा में बनी एवं मथुरा के कलाकारों द्वारा अभिनीत फिल्म रणबांका आज मथुरा सहित पूरे देश में रिलीज होगी। मथुरा में हाइवे प्लाजा स्थित सिनेमाघर में इस फिल्म का प्रीमियर शो शुक्रवार को सम्पन्न होगा।  सिरेन फिल्मस के क्रियेटिव डायरेक्टर मुकेश पंडित के अनुसार फिल्म का निर्माण मथुरा निवासी अजय यादव द्वारा किया गया है तथा मुख्य कलाकार मनीष पाॅल, रविकिशन, पूजा राठौर, रूद्र ओझा हैं। जबकि सहायक अभिनेता मथुरा के संजय पौरूष, देवेन्द्र पाल, प्रताप सोनी, नंदनी, शुभम, पत्रकार हेमंत शर्मा, गौरव पंडित तथा पवन शर्मा व विशाल शर्मा हैं। अन्य स्थानीय कलाकारों द्वारा फिल्म की रासलीला की प्रस्तुती दी है। फिल्म की शतप्रतिशत शूटिंग भी मथुरा में ही की गई है। 

Read More

 पुलिस लाइन के सभागार में बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक लेते एसएसपी डा. राकेश सिंह  मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा में बुधवार केा जनपद के सभी बैंक मैनेजरों की मीटिंग बैंक सुरक्षा के मद्देनजर बुलाई। मीटिंग के दौरान बैंकों की सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों ने बैंक मैनेजरों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बैंकों में चोरी रोकने के लिए हाई टैक्नोलाॅजी के कैमरे, सैंसर एवं अलार्म सिस्टम लगाएं जाएं जिनका निरीक्षण भी समय-समय किया जाता रहें। सभी बैंकों में सशस्त्र गार्ड रखें जाएं जो कि बाहर से आने जाने वाले व्यक्ति पर पैनी नजर रखें। गार्डों को अगर किसी व्यक्ति पर शक होता है, तो वह नजदीकी पुलिस स्टेशन या कंट्रोल रूम पर सूचना दें। मीटिंग के दौरान जनपद के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे। 

Read More

लायंस क्लब आॅफ मथुरा नेशनल द्वारा ट्वेटी -20 क्रिकेट मैच के सदस्य  मथुरा। लाॅयंस क्लब आॅफ मथुरा रेशनल द्वारा ट्वेटी-20 क्रिकेट प्रीमियर लीग के आयोजन से पूर्व आज फ्लैग आॅफ सेरेमनी का प्रदर्शन आज किया। उक्त मैच 14 से लेकर 17 नवम्बर तक गणेशरा स्थित स्वर्गीय मोहन पहलवान स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच देखने के लिए फ्री टिकट लाॅयंस क्लब के सदस्यों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उक्त संबंध में आज शहर के ब्रजवासी लेडंस इन होटल में मीडिया को जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष राहुल बंसल ने बताया कि क्लब के सदस्यों की फिटनेस के प्रति जागरूकता बनाए रखने के लिए क्लब समय-समय पर विभिन्न खेलों का आयोजन करता रहता है। इस बार क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है, जिसके लिए क्लब के सदस्यों की चार टीम बनाई गई है। जिनमें रेड लाइंस टीम, आरू टर्मिनेटर, राॅयल चेंलेंजर तथा चेयरअप पेंथर्स है जिनके कप्तान क्रमशः मोहित चैधरी, मनीष वृंदावन वाले, तनु अग्रवाल एवं संदेश मित्तल हैं। चारों टीमों को अलग-अलग रंग की डेªस प्रदान की गई है। मीडिया प्रभारी आशीष सुपारी वाले के अनुसार टूर्नामेंट शुभारंभ नेता कांग्रेस विधान मंडल दल प्रदीप माथुर एवं एसएसपी डा. राकेश सिंह द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया जाएगा। उक्त मैच के प्रायोजक ब्रजवासी मिठाई वाले, श्रीग्रुप, गोपालजी ज्वैलर्स, विमल प्रेस, एसएबी सिल्वर, कपिल पीएलए, नितांशु गौरव, श्रीनाथ जी टेªडर्स, हृदयम, आर्कीटैक्ट, आरके ज्वैलर्स, बीबीएस गु्रप, रामजी ज्वैलर्स, आरू डायमंड तथा चेयरअप हैं। वार्ता के दौरान लाॅयंस के पदाधिकारी विकास अग्रवाल, चन्द्र शेखर, अनुज गोयल, वरूण, जितेन्द्र गोयल, दिलीप कार वाले, सुमित मित्तल, अनूप अग्रवाल, अमित सर्राफ, टिंकल वर्मा, आदि पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। कृभको द्वारा गांव रावल में लगाए किसान शिविर में किसानों को खेत की मिट्टी का परीक्षण कराने व फसलों से अच्छी पैदावार लेने के लिए जैविक खादों का प्रयोग करने की सलाह दी गई, साथ ही कृभकों द्वारा निःशुल्क दी जा रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए किसानों से उनका लाभ उठाने की अपील अधिकारियों ने की।  इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी डा. एसके शर्मा, कृषि वैज्ञानिक डा. वाईके शर्मा, एडीओ देवेन्द्र सिंह, कृभकों के विपणन प्रबंधक गजेन्द्र सिंुह, आदि ने किसानों से रसायन खादों का प्रयोग छोड़ते हुए जैविक खादों के प्रयोग की अपील की। इस मौके पर भूपेन्द्र कुमार शर्मा, प्रेम सिंह, मा. खचेड़ सिंह, बंगाली बाबू, सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।   

Read More

मथुरा। जायंटस ग्रुप आॅफ मथुरा द्वारा आगामी वर्ष 2016 के लिए रंगारंग कार्यक्रमों के बीच अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। इस मौके पर ग्रुप की सदस्याओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जायंस के निर्वाचन अधिकारी डा. ओपी अग्रवाल ने जा. यादवेन्द्र अग्रवाल को आगामी वर्ष के लिए अध्यक्ष घोषित किया। पूर्व अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल, भूपेन्द्र अग्रवाल, अक्षय खण्डेलवाल, आशुतोष गर्ग, महेश मित्तल, संजय अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, धर्मेन्द्र चैधरी सहित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभाकामनाएं दी। कार्यक्रम में लक्ष्मी गुडेरा, उमेश गुडेरा, कल्पना गर्ग, चारू अग्रवाल, साधना अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, पूनम गुप्ता, अंजना अग्रवाल, भाग्यश्री गंगवानी, सोनिया गर्ग, पूनम अग्रवाल, तरूण विसावर वाले, मनमोहन गुप्ता, राजीव अग्रवाल, परेस मित्तल, अवशेष गर्ग सहित बड़ी संख्या में जायट्स सदस्य मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। शहर में व्याप्त गंदगी व नगर पालिका की लापरवाही से आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन देकर शहर में व्याप्त गंदगी को दूर कराने तथा प्रमुख चैराहे पर कूड़े दान लगवाने की मांग की। भाजपा युवा मोर्चा के ब्रज क्षेत्र सहसंयोजक कौशल बंसल के नेतृत्व में आज नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी उदयराज को दिए ज्ञापन में कहा गया कि शहर में व्याप्त गंदगी जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों का साफ न होना, भाजपानीत पालिका की तो बदनामी कराई रहा है, इससे पार्टी की छवि पर भी असर पड़ रहा है। कृष्णानगर जैसे रिहायसी इलाके में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं लेकिन सफाई नहीं होती। कार्यकर्ताओं ने शहर में कूड़ेदान लगवाने व कूड़े के ढेरों को हटवाने की मांग अधिशाषी अधिकारी से की है। इस दौरान महेश खण्डेलवाल, नरेश, विक्की ठाकुर, छोटू सारस्वत, धवल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Read More