मथुरा

मथुरा। थाना हाईवें पुलिस व पूर्ति विभाग की टीम ने मुखविर की सूचना पर सौख रोड से एक ट्रक में राशन का चाल काला बाजारी को ले जाते समय चावल के 200 कट्टे जब्त कर लियें लेकिन ट्रक चालक मौके से भाग जाने में सफल रहा। वहीं चावल के कट्टों पर सोख रोड के राशन विक्रेता की दुकान की मोहर लगी हुई थी। घटना के बाद राशन डीलर भी फरार हैं  

Read More

मथुरा। दहेज लोभी ससुरालीजनों से पीडि़त विवाहिता ने अपने पति सहित अन्य ससुरालीजनों के विरूद्व दहेज के लिए प्रताडि़त कर घर से निकाल देने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार रैनू गौतम पुत्री रातनिवास गौतम निवासी ग्राम मैदुआ बल्देव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति राहुल पुत्र रमेशचन्द्र गौतम निवासी प्रभु नगर हाईवें ने अपने चार अन्य परिजनों के साथ मिलकर अतिरिक्त दहेज की माॅग पुरी नहीं करने पर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।

Read More

मथुरा। थाना कोसी पुलिस ने क्षेत्र के सिरथला तिराहे से अवैध रूप से देशी शराब के साथ भीम पुत्र गोपाल निवासी नगला उटावर थाना कोसी मथुरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जें से 50 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किये हैं।

Read More

मथुरा। थाना रिफाइनरी पुलिस ने क्षेत्र में भय व आतंक फैला कर अवैध रूप से धन अर्जित करने वालें दीपक पुत्र उत्तम चन्द्र निवासी भदनपुरा रिफाइनरी सहित दस अन्य को गुन्डा एक्ट में पावन्द किया हैं।

Read More

मथुरा। फरह के नगला चन्द्रभान में पं0 दीनदयाल उपाध्याय में तीन दिवसीय मेला 20 से 22 सितम्बर तक आयोजित किया जायेगा। जिसमें कई केन्द्रीय मंत्रियों के भाग लेने की संभावना व्यक्त की जा रही हैं। उक्त जानकारी प्रदीप गोस्वामी ने दी हैं।

Read More

नई दिल्ली : सरकार ने फैसला किया है कि प्रधान मंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत खाताधारकों को उपलब्‍ध निम्‍नलिखित सुविधाएं मौजूदा खाताधारकों को भी मुहैया कराई जाएंगी जिसके लिए उन्‍हें संबंधित बैंक शाखा को आवेदन देना होगा : 1. एक लाख रुपये के दुर्घटना बीमा कवर वाला रुपे डेबिट कार्ड जारी करना। 2. कुछ समय तक खाते के संतोषजनक परिचालन के बाद 5000 रुपये की ओवरड्राफ्ट सुविधा देना। प्रधानमंत्री जन धन योजना का उद्देश्‍य सभी लोगों की पहुंच बैंकिंग सुविधाओं तक सुनिश्चित करना है। इसके तहत देशभर में फैले सभी छह लाख गांवों को मानचित्र में चिह्नित करने के बाद उन्‍हें 1000-1500 परिवारों के उप सेवा क्षेत्रों में संगठित किया जाएगा और फिर उन्‍हें बैंकों के सुपुर्द कर दिया जाएगा ताकि वे या तो एक शाखा अथवा एक बिजनेस कॉरस्‍पोंडेंट के रूप में कम-से-कम एक बैंकिंग आउटलेट सुलभ करा सकें।  इस योजना के तहत हर परिवार का कम-से-कम एक बेसिक बैंक खाता खोला जाएगा। इस योजना के तहत 26 जनवरी, 2015 तक खाता खोलने वालों को 30,000 रुपये का अतिरिक्‍त जीवन बीमा कवर भी दिया जाएगा जिसके लिए विस्‍तृत रूपरेखा तैयार की जा रही है। सरकार ने बैंकों से केवल एक सदस्‍य खासकर परिवार की महिला को 5,000 रुपये की उपर्युक्‍त ओवरड्राफ्ट सुविधा देने को कहा है।

Read More

मंगलवार 16 सितम्बर को यमुना रक्षक दल का शिष्ट मंडल का मथुरा के सांसद हेमा मालिनी से राधा अशोक में मिला। शिष्ट मंडल ने सांसद महोदया से यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त कराने व यमुना के सामानान्तर नाला निर्माण ज्ञापन सौंपा व साथ ही इन मांगो को लेकर दल द्वारा 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर किये जाने वाले सत्याग्रह में सम्मलित होने के लिये जिस पर उन्होने शिष्ट मंडल को सत्याग्रह में सम्मिलित होने का आश्वासन दिया। यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष सन्त जयकृष्ण दास ने सांसद महोदया से कहा कि मथुरा के ब्रजवासियों को यमुना के मुक्तिकरण और शुद्धिकरण के लिये आप से आशा है दल आप से उम्मीद करता है कि आप यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त करायें। आज ब्रजवासी भंयकर बिमारियों एवं असाध्य रोगो से ग्रस्त है। किसानों की फसल भी यमुना के प्रदूषित जल से हानि पहॅुच रही हैं। हमारा दल यह चाहता है कि यमुना भक्तों व किसानों द्वारा 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर होने वाले सत्याग्रह में सम्मिलित हो। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि मैं यमुना के प्रति गम्भीर हूॅ और माननिय जलसंसाधन मंत्री जी ने मथुरा आकर यमुना का निरीक्षण कर यह दिखाया है कि हम और हमारी सरकार यमुना को गम्भीरता से ले रही है। मैं आपकी बात प्रधानमंत्री तक पहुॅचायुॅगी एवं आपके दल द्वारा किये जाने वाले सत्याग्रह में मैं भी सम्मलित होउॅगी।  यमुना रक्षक दल के शिष्ट मंडल में यमुना रक्षक दल के राष्टिय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्टीय महासचिव रमेश सिसौदिया, राष्टीय सचिव अब्दुल जब्बार, श्री दास प्रजापति, महेन्द्र गौतम, दिलीप श्रीवास्तव, राधावल्लभ शर्मा, कृष्णकान्त अवस्थी सम्मलित थे। यह जानकारी यमुना रक्षक दल की राष्टीय प्रचार सचिव भागवताचार्य विष्णुप्रिया जी ने दी और 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर किये जाने वाले सत्याग्रह में भाग लेने की ब्रजवासियों से अपील की। 

Read More

हथिनी कुण्ड से यमुना को मुक्त कराने व समानान्तर नाला निर्माण की मांग को लेकर यमुना रक्षक दल व भारतीय किसान यूनियन ’राष्टवादी’ द्वारा संयुक्त रूप से हथिनी कुण्ड पर 2 नबम्बर से सत्याग्रह किया जायेगा। भारतीय किसान यूनियन ’राष्टवादी’ द्वारा 2 अक्टूबर को वृन्दावन से प्रदेश भर में निकाली जाने वाली रथयात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने भाकियू ’राष्टवादी’ के राष्टीय अध्यक्ष सी.पी सिंह, राष्टीय उपाध्यक्ष गजेन्द्र द्विवेदी एवं प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह वृन्दावन गोविन्द मठ पहुॅचे एवं रथयात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। भाकियू ’राष्टवादी’ के राष्टीय अध्यक्ष सी.पी. सिंह ने कहा कि हथिनी कुण्ड बैराज से 1200 किमी. नीचे भी  यमुना किनारे किसान भाई रहते है जिन्हे यमुना के स्वच्छ जल की आवश्यकता है। ये कहाॅ का न्याय है कि यमुना का सम्पूर्ण जल एक ही स्थान पर रोक कर उसकी धारा को मुख्य धारा से अलग कर दूसरी तरफ मोड़ दिया जाये । हम यह अन्याय कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते है क्योकि यमुना के प्रदूषित जल से किसानों की फसल के साथ साथ उनके स्वास्थ को भी हानि पहुॅच रहीं है। भाकियू ’ राष्टवादी’ यमुना रक्षक दल के साथ मिलकर आर- पार की लड़ाई लडेगी और हमारे किसान कार्यकर्ता तब तक हथिनी कुण्ड नहीं छोड़ेगे जब तक हथिनी कुण्ड से शुद्ध यमुना जल नहीं छोड़ा जायेगा।  भाकियू ’राष्टवादी’ के राष्टीय उपाध्यक्ष गजेन्द्र द्विवेदी ने कहा ंवर्तमान में औद्योगिक क्रान्ति के चलते भारत की अधिकांश नदिया भंयकर प्रदूषण से जूझ रहंी है जिनमें यमुना शीर्ष पर है यमुना पट्टी के किसान भाई आज उसके प्रदूषित जल के कारण समस्याओं से जूझ रहे है इसलिये किसान भाई हथिनी कुण्ड पर किये जा रहे सत्याग्रह में हजारों की संख्या में भाग लेगें और तब तक  डटें रहेंगे जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती है । भाकियू ’राष्टवादी’ के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने कहा कि 2 अक्टूबर को वृन्दावन गोविन्द मठ से सन्त विज्ञानाचार्य जी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर भाकियू की रथयात्रा को प्रचार के लिये प्रदेश भर में रवाना किया जायेगा जिससे किसान भाइयों को जाग्रत किया जायेगा और 30 अक्टूबर को प्रदेश भर से हजारों की संख्या में किसाना सहारनपुर पहुॅचेगें एवं वहां से पैदल मार्च कर 2 नबम्बर को हजारों किसान हथिनी कुण्ड पहुॅचेगें। इस अवसर पर सन्त विज्ञानाचार्य जी महाराज, यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास, मथुरा ब्लाक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा,  स्वामी सहजानन्द, साध्वी सियानन्द, मुनीन्द्र कुमार यादव, महेश गिरी जी महाराज, स्वामी भक्तानन्द, स्वामी लोचनदास जी, स्वामी द्वारिकानन्द, स्वामी यमुनानन्द, स्वामी महानन्द, महन्त श्री ब्रजबिहारी दास जी महाराज, स्वामी प्रेमानन्द, स्वामी रामचैतन्य, आदि उपस्थित थे।

Read More

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मित्रों और शुभचिंतकों से अपना जन्मदिन न मनाने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने इसके बजाय इन सभी से जम्मू-कश्मीर में राहत कार्यों में जुटने को कहा है। प्रधानमंत्री ने कहा है, ‘मुझे विभिन्न स्थानों से यह जानकारी मिली है कि मित्र और शुभचिंतक मेरा जन्मदिन बनाने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का मन बना रहे हैं। मेरा विनम्र निवेदन है- मेरा जन्मदिन न मनाएं। इसके बजाय अपना समय और संसाधन लगाते हुए जम्मू-कश्मीर में जारी राहत कार्यों में पूरी तरह से जुट जाएं।’

Read More

मथुरा, 14 सितम्बर/ षारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 30 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक ब्रज धाम ब्रजकला केन्द्र वृन्दावन दरवाजा मथुरा में समारोह पूर्वक सम्पन्न होगा। षारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 30 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक ब्रज धाम ब्रजकला केन्द्र निकट मसानी तिराहा वृन्दावन दरवाजा में प्रतिवर्श की भंाति आयोजन किया जा रहा है।  इस सम्बन्ध में समिति के अध्यक्ष बृजगोपाल साहा व महासचिव सुनील षर्मा ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन वृन्दावन दरवाजा क्षैत्र में विगत वर्शो की भांति आयोजन समारोह पूर्वक सम्पन्न होगा। इस वर्श पूजा महोत्सव का षुभारम्भ 30 सितम्बर मंगलवार को दुर्गा शश्ठी से होगा। इस अबसर पर शश्ठयादि कल्पारम्भ प्रातः काल 11ः49 बजे से प्रारम्भ होगा और श्री देवी बोधन, आमत्रण एवं अधिवास का कार्यक्रम सायं 7ः47 के मध्य होगा। 01 अक्टूबर बुधवार को दुर्गा सप्तमी पूजा प्रातः 09ः16 से 10ः19 तक  सम्पन्न होगी।, नवपत्रिका प्रवेष व स्थापन प्रातः 9.18 से षुरू की जायेगी। 02 अक्टूबर वृहस्पतिवार को दुर्गा महाअश्टमी पूजा प्रातः 8ः29 तक सम्पन्न होगी। विषेशः- संधि पूजा प्रातः 08ः05 से 08ः53 बजे के मध्य होगी।  03 अक्टूबर षुक्रवार को महानवमी पूजा प्रातः 06ः24 से षुरू होगी। 01, 02 व 03 अक्टूबर को प्रत्येक दिन पुश्पाजंलि का कार्यक्रम मध्यान्ह 12 बजे, प्रसाद एवं भोग का वितरण मध्यान्ह 2 बजे से, संध्या आरती सायं 7 बजे, सांस्कृतिक कार्यक्रम तीनों दिन रात्रि 9 बजे से प्रारम्भ होंगे। 04 अक्टूबर सोमवार विजया दषमी को देवी चरण पूजा प्रातः 10ः00 बजे तक व विहित पूजा आदि प्रातः11ः00 तक होगी, विर्सजन षोभायात्रा सायं 4 बजे पूजा स्थल से चलकर गौकुल वैराज पर पहुँचेगी जहां प्रतिमा का परम्परागत तरीके से विर्सजन किया जायेगा। इसके उपरान्त पूजा स्थल पर षान्ति जल एवं विजया मिलन का कार्यक्रम होगा। इस विषाल धार्मिक आयोजन के लिये बंगाल के विद्वान पुराहितों को आमंत्रित किया जाता है। उनके द्वारा चंडीपाठ दुर्गा सप्तषती का पाठ तथा विधि विधान से पूजा सम्पन्न कराई जायेगी।  पूजा महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में 01 अक्टूबर को स्कूल के बच्चों द्वारा नृत्य, डांस, बंगला गीत, व बंगला नाटक की प्रस्तुति की जायेगी। 02 अक्टूबर को आगरा तथा मथुरा के विभिन्न कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति  की जायेगी। 03 अक्टूबर को अलग-अलग ग्रुप के माध्यम से डांस,नृत्य, नाटिका की प्रस्तुति की जायेगी। इसके साथ ही प्रतिभागियों को पुरूस्कार भी वितरित किये जायेंगे।  प्रत्येक दिन संध्या आरती के समय विषेश रूप से बंगाल का लोक वाध्य यत्र ढाक की लय ताल पर परम्परागत धूनौची नृत्य युवाओं द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। 01,02 व 03 अक्टूबर को दोपहर को होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं को श्रीमती गौरा देवी साहा चैरिटेविल ट्रस्ट द्वारा व अन्य सहयोगियों के माध्यम से आयोजित की जायेंगी।

Read More