मथुरा

मथुरा। श्री अग्रवाल सभा समिति अग्रसेन जयन्ती महोत्सव मनाये जाने की जोरदार तैयारियां की जा रही है इस अवसर पर आयोजित मुक्ताकाशीय रंगमंच पर 27, 28 सितम्बर को अग्रसेन मेले में समाज के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। मीडिया प्रभारी नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने वर्ष 2014 की बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत व सीबीएसई में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को 27 सितम्बर को सम्मानित किया जायेगा। जयन्ती के मुख्य संयोजक सुरेश चन्द्र सुपारी वालों ने बताया कि मेले में 29 सितम्बर को आईटीआई या समकक्ष तथा सीपीएमटी की प्रवेश परीक्षा में चयन होने वाले विद्यार्थियों तथा सीए फाइनल की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र अथवा राष्ट्रीय स्तर की किसी मान्य प्रतियोगिता में कीर्तिमान स्थापित करने वालें छात्रों को भी सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने सभी पात्र छात्र छात्राओं से प्रमाण पत्र की छाया प्रति के साथ महावीर मित्तल को तिलकद्वार धर्मशाला में 20 सितम्बर तक जमा करने का अनुरोध किया हैं।  

Read More

राया। पशु कटान को ले जा रहे वाहन आज कल थाना पुलिस के लिये बन चुके है धन वसूली का जरिया। मथुरा से अलीगढ तक की सीमा मे पडने वाले सभी थाने व चैकीयों पर तैनात पुलिसकर्मी द्वारा दिन मे चोरी छिपे तो रात मे खुले आम की जा रही है। अवैध वसूली होमगार्ड से लेकर सिपाहीयों तक सभी अवैध उगाही मे मस्त है। जबकि पशु क्रुरता अधिनियम के तहत पुलिस को इन सभी वाहनो पर कार्यवाही करने का अधिकार है। भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष मानवेन्द्र चैधरी ने कहा की इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा।

Read More

मथुरा। शहर की श्री रामलील सभा के तत्वाधान में 21 दिवसीय रामलीला महोत्सव का शुभारंभ मुकुट पूजन, व भव्य शोभायात्रा के साथ किया गया। प्रभातवेला में श्रीकृष्ण जन्मस्थान लीलामंच पर श्रीगणपति, व षोडश मात्रका वरूण, पंचोमकार, नवग्रह, कलश पूजन, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, चैंधरी दीनानाथ, नारायण हरी गुप्त, नन्द किशोर स्टील वाले, महेश चन्द्र सीए, बाबूलाल बस वालें, जुगल किशोर अग्रवाल, रासबिहारी लोहेवाले, अशोक सर्राफ, आनन्द साड़ी वालें, सहित गणमान्य वरिष्ठ जनों ने पूजन किया। तत्पश्चात श्री राम, जानकी, भरत लक्षमण, शत्रुध्न, हनुमान जी, ब्रहमा जी, शिव जी, आदि के मुकुट व श्रंगार तथा शस्त्रों का विधिवत पूजन आचार्य गोबिन्द स्वामी तथा अनिल शर्मा, द्वारा कराया गया। सांयकाल जन्मस्थान से भव्य श्रीगणेश की शोभायात्रा निकाली गई जो कि शहर भम्रण करने के पश्चात पुनः जन्म स्थान पहुंची। शोभायात्रा में झाकियों के साथ, अन्य झाकिया, बैंण्ड, आकर्षण का केन्द्र थी। वहीं काली के अखाड़ें पट्टेवाली करते चल रहें थे। शोभायात्रा का मार्ग में जगह जगह आरती व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में हिन्दूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, गौरसरन सर्राफ, सुरेश चन्द्र सुपारी वालें, मीडिया प्रभारी अशोक पाठक, नीतिन सर्राफ, रवि प्रकाश, रमेश चैधरी, संजय विजली वालें, मदन मोहन श्रीवास्तव, चिन्ताहरण चतुर्वेदी, अनूप टेंट हाउस, विनोद सुपारी वालें, अमित भारद्वाज, रामनारायण गर्ग, बांकेलाल घुंघरू वालें, बांके बिहारी तेल वालें, शैलेन्द्र शर्मा, अमित हकीम, विनोद सर्राफ, राकेश निवाड़, शांशंक पाठक आदि थे। मध्यान्ह में जमुना प्रसाद गर्ग व बनवारीलाल गर्ग द्वारा प्रसाद सेवा की गई।  

Read More

मथुरा। माँ शक्ति सोशल एन्ड एजूकेशन वैलफेयर सोसायटी के सदस्यों द्वारा अपने इन्दुपुरम काॅलोनी औरंगाबाद मथुरा पर दो दिवसीय आधार कार्ड कैम्प आयोजित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य निर्धन बच्चों को पहचान दिलाना था। जिसमें नरसी पुरम के पीछे झुग्गी बस्ती ओंकारेश्वर के पास आजमपुर बंगाली बस्ती के बच्चों के आधार कार्ड बनाये गये। जिसमें कुल 125 बच्चों और बस्ती के अन्य लोगों के भी आधार कार्ड बनाये गये। ये सभी वो बच्चे थे जो लगभाग छः सात साल से बस्तियों मे रह रहे थे पर पहचान के लिये उनके पास कुछ भी नहीं था। परन्तु अब माँ शक्ति सोशल एन्ड एजूकेशन वैलफेयर सोसायटी के सदस्यों के अथक प्रयास से इन बच्चों के आधार कार्ड बनवाये गये। बच्चों की खुशी देखते ही बनती थी। लक्ष्मी (काल्पनिक नाम) ने कहा कि माँ शक्ति संस्था हमारी बस्ती में पहले शिक्षा शिविर लगा चुकी है और अब उनके द्वारा हम सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाये गये हैं जबकि हमारे माता पिता के पास यहाँ का कोई प्रमाण पत्र नहीं है। इस अवसर पर संस्था के सचिव त्रिलोकी नाथ भारद्वाज ने कहा कि बच्चों की पहचान की समस्या के समाधान के लिये सरकार बच्चों के आधार कार्ड बनवा रही है और हमारी संस्था तो एक माध्यम मात्र है इस आधर कार्ड शिविर में संस्था के सदस्यों के अलावा प्राथमिक विद्यालय रांची बांगर के अध्यापकों एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। मुख्य रूप से संस्था के कार्यकर्ताओं और बस्ती के लोगों में अभिषेक पाराशर, मोहित आचार्य एडवोकेट, दीपक शर्मा एवं नीरज का प्रमुख योगदान रहा।  

Read More

मथुरा। थाना कोसी क्षेत्र के तौमर धर्मकांटें के पास से पुलिस ने अवैध हथियार सहित अर्जुन पुत्र डालचन्द्र निवासी खरौट कोसी, बनवारी पुत्र रामफल निवासी उपरोक्त को अवैध तंमचें व कारतूस के साथ बन्दी बनाया हैं  

Read More

महाराष्ट्र में प्रतिभा प्रदर्शन कर मथुरा लौटे प्रतिभागी स्वागत के दौरान मथुरा। जनपद के युवा कराटे खिलाडि़यों ने फिर अपनी प्रतिभा का बेजोड़ प्रदर्शन किया है। मुम्बई के अंधेरी स्पोर्टस काॅम्पलैक्स में आयोजित अन्तराष्ट्रीय कूडो प्रतियोेगिता 2014 में दिव्या वर्मा ने स्वर्ण, संध्या चटर्जी ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं महाकवि कालीदास स्टेडियम मुलुन्ड में चल रहे 25वीं राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में रितु राजौरा ने स्वर्ण, सिद्धू ने स्वर्ण, शिवम ने रजत, करिश्मा चैहान, योगेश, बीर नरायन, पंकज ने कांस्य पदक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया वहीं अन्य खिलाडियों का प्रदर्शन संतोष जनक रहा। जिनमें अभिषेक, नूतन, काजल शामिल हैं। टीम 10 सितम्बर को जनपद से रवाना हुई थी एवं 15 सितम्बर को जनपद वापिस लौटी। सभी विजयी खिलाडि़यों का मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर हर्ष पूर्वक फूलमालाओं एवं ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से सम्मान किया गया। सभी खिलाडि़यों के परिवारीजनों ने ढोल नगाड़ों पर थिरककर बच्चों की जीत एवं खुशी का इजहार किया। स्टेशन पर देखने वालों का तांता लग गया। रजत पदक जीतकर लौटने वाले खिलाडी शिवम के पिता जो कि भारतीय सेना में कार्यरत हैं के अनुसार उन्हें बेहद खुशी है कि उनके पुत्र ने यह पदक हासिल कर उनका मान सम्मान एवं गौरव बढाया है। सचिव वेदप्रकाश पांडे, मशहूर मैराथन धावक नियुध्म विशेषज्ञ अरुण सिंह आर्य एवं टीम के वरिष्ठ कोच सिद्धू के अनुसार यह बड़े ही हर्ष का विषय है कि उत्तर प्रदेश से दो स्वर्ण पदक हमारे जनपद को ही हासिल हुए हैं। श्री पांडे के अनुसार उत्तर प्रदेश में हम कराटे को काफी अच्छे स्तर तक पहुँचा चुके हैं और आगे भी हमारी यह कोशिश है कि जनपद के खिलाडियों को आगामी एशियन खेलों में प्रतिभाग करायेंगे। इस मौके पर उपस्थित परिवारीजनों में हरीओम, रामनरेश, फैजान, सोनपाल सैनी एवं खिलाडियों के माता पिता मौजूद थे। सभी ने टीम को ढेरो बधाई संदेश दिये एवं आगे भी इसी प्रकार की प्रतिभा का प्रदर्शन कर जनपद एवं राज्य एवं देश का परचम लहराते रहेंगे। जनपद के सभी खेल संस्थानों ने जीत की शुभकामनायें दी हैं।

Read More



Mediabharti