मथुरा

गोवर्धन : परिक्रमा मार्ग बड़ा बाजार स्थित निर्माही अखाड़ा सीताराम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का कलश शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुआ।

Read More

  राया। कस्वा राया पुलिस की जीप रात्रि को एक बस से टकराई गयी जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गये प्राप्त विवरण के अनुसार थाना राया पुलिस की जीप रात्रि करीब 3 बजे मथुरा दविष के लिये गयी कृष्णापुरी तिराहे के पास जीप की स्टेरिंग फेल हो जाने पर जीप बस से टकरा गई जिसमें एस आई विजय चैहान एसआई रघुनाथ व ड्राइवर सर्वेश चुटैल हो गये और गाडी क्षतिग्रस्त हो गयी।

Read More

मथुरा। महिला कोली समाज सुधर मंच का एक प्रतिनिधि मंडल पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता से मिला तथा उन्हें एक ज्ञापन देकर भरतपुर गेट क्षेत्र में तखेला, ऊंटगली, रामगली, मन्दिरवाली गली, गुर्जर गली, आदि में जलापूर्ति की समस्या से अवगत कराया। ज्ञापन में कहा गया। उपरोक्त क्षेत्र के नगर वासियों को पेयजल की भारी समस्या है उन्हें समय से पीनें का पानी नहीं मिल पा रहा हें। इससे भीषण भीषण गर्मी में निवासीगण परेशान हैं। ज्ञापन में कनूआ बाबा मन्दिर के ठीक सामने खाली पड़ी सरकारी जमीन पर जलापूर्ति हल हेतु एक ट्यूवैल लगाये जाने की माॅग की गई। ज्ञापन पर पालिकाध्यक्ष ने समस्याओं से सहमति जताते हुए शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में गायत्री माहौर, अनीता माहौर, मन्जू माहौर, राजकुमारी, रानी माहौर, मुन्नी माहोर, ननगों माहौर, सीता माहौर, वेबी माहौर, राधा माहौर, मीरा माहौर, प्रेम, जमुूना, गंगा, भारती, राजकुमारी, रामश्री, सोना देवी, गीता आदि थी।

Read More

मथुरा। कांग्रेंस विधान मंडल दल के नेता विद्यायक प्रदीप माथुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर जनपद में चलाई जा रही जेनर्म योजना को जासरी रखनें का अनुरोध किया हैं। पत्र में कहा है कि उ0प्र0 के सात शहरों को जेनर्म योंजना के अन्तर्गत विकास के लिए चयनित किया गया था। जिसमें मथुरा भी शामिल हैं। इस योजना के अन्तर्गत मथुरा का कुल प्रस्तावित आवंटन 1800 करोड़ रूपये का था जिसमें से मात्रा 280 करोड़ रूपयें अबतक आवंटित किये गये हैं। प्रदेश सरकार की लेटलतीफी तथा डीपीआर केन्द्र सरकार को नहीं भेजने के कारण जनपद में जेनर्म के तहत किये जाने विकास कार्य ठप्प पड़ें हुए हैं। नगर में सीवर के लिए 700 करोड़ रूपयें, अनुमानित तय किया गया हैं जिससे चार जौन में कार्य होना हैं। परन्तु अभी तक एक जौन में ही कार्य हो सका हैं। लग्रभग 3/4 क्षेत्र में सीवर लाइन डाली जानी हैं। यहीं हाल पेयजल योजना को लेकर है जिसमें गोकुल वैराज से मैन डेन विधि से पानी साफ करके मथुरा नगर को आपूर्ति किया जाना हैं। इसके लिए 270 करोड़ रूपयें का प्रस्ताव हो चुका हैं। धन के अभाव में उक्त कार्य प्रारंभ नहीं हो सकेें हैं। रिवर साइड डवलमेन्ट में 400 करोड़ों रूपयें से यमुना नदी के दोनो ओर पक्के घाटों का निर्माण कर सौन्दर्यीकरण किया जाना है लेकिन प्रदेश सरकार की लापरवाही के चलते इसकेी डीपीआर अभी तक तैयार नहीं हो सकी हैं। श्री माथुर ने प्रधानमंत्री से भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा की विश्व में श्रद्वा को देखतें हुए जेनर्म योजना को जारी रखनें का अनुरोध किया हैं।

Read More

नई दिल्ली : विश्व विरासत समिति ने ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संरक्षण क्षेत्र (जीएचएनपीसीए) इंडिया को यूनेस्को के दिशा-निर्देशों के निर्धारित मानदंड (x) के आधार पर विश्व विरासत सूची में दर्ज किया है। मानदंड (x) का उद्देश्य जैव-विविधता संरक्षण है। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क (जीएचएनपी) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में है। कुल्लू घाटी में पर्यावरण संरक्षण की अवधारणा काफी पुरानी है। घाटी में कई स्थानों के नाम उन संतों के नाम पर हैं जो इस महान हिमालय क्षेत्र में साधना के लिए आए थे। कुछ अभ्यारणयों को आज भी उपवन के रूप में संरक्षित रखा गया है। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संरक्षण क्षेत्र में जीएचएनपी (754.4 वर्ग कि.मी.), सैन्ज (90 वर्ग किलोमीटर) तथा तीर्थान (61 वर्ग किलोमीटर) वन्यजीव अभ्यारण तथा 905.40 वर्ग किलोमीटर के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संरक्षण क्षेत्र में ऊपरी ग्लैशियर तथा जैवानल, सैन्ज तथा तीर्थान नदियां तथा उत्तरी-पश्चिम की ओर बहने वाली पार्वती नदी का जल उद्गम शामिल है।

Read More

मथुरा। किसान इण्टर कालेज सौंख खेड़ा का पैंसठवां स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम का शुभारम्भ गायत्री परिवार के यज्ञ से शुरु हुआ जो चरनलाल शर्मा, ओंकार सिंह जायस और रमाकान्त ने संयुक्त रूप से कराया। पोस्टर प्रदर्शनी का उद्घाटन संयुक्त रूप से पद्म सरोज चूड़ामणि गोपाल, विश्व बन्धु, मुख्य अतिथि और पूर्व छात्र नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के संस्थापक प्रबन्धक स्व0 पुरुषोत्तम लाल चूड़ामणि एवं ओंकार सिंह फौजदार के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्र छात्राओं को खेलकूद, चित्रकला, रंगोली एवं मेंहदी आदि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। विद्यालय में घटती उपस्थिति को बढ़ाने के लिए ऐसे 80 छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया जिनकी फरवरी माह में सर्वाधिक उपस्थिति थी। मुख्य अतिथि विश्व बन्धु मिश्र के साथ सपा प्रदेश सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मिथलेश के पति रामवीर सिंह भरंगर, पद्म प्रोफेसर सरोज चूड़ामणि गोपाल, विद्यालय के उपाध्यक्ष कुशलपाल सिंह पूर्व विधायक, विद्यालय के प्रथम बैच के छात्र रामेश्वर दयाल अग्रवाल, शिव सिंह जिला पंचायत सदस्य, चन्द्रभान बीडीसी सदस्य, नारायण सिंह, सत्यवीर सिंह प्रधान नगला अर्जुन, रवीन्द्र सिंह बीडीसी सदस्य आदि ने छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय प्रांगण में लगाई गई बच्ची बचाओ और प्रदूषण के तहत पोस्टर प्रदर्शनी को लोगों ने सहारा। मुख्य अतिथि उप जिला अधिकारी महावन ने पोस्टर प्रदर्शनी की भूरि भूरि प्रशंसा की। ग्रामीणों ने भी प्रदर्शनी को देखकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विश्वभूषण मिश्र ने छात्र छात्राओं को महिला सशक्तीकरण पर अपनी एक स्वरचित कविता सुनाते हुए प्रदर्शनी पोस्टर लगाने वाले छात्र छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर ऐसे आदर्श विद्यालय की में कल्पना भी नहीं करता था लेकिन आज इस विद्यालय में मुझे आने का अवसर मिला, यह मेरा सौभाग्य है। पद्म श्री सरोज चूड़ामणि गोपाल, विद्यालय के उपाध्यक्ष कुशलपाल सिंह, पूर्व छात्र नारायण सिंह, नगला अर्जुन के प्रधान सत्यवीर सिंह, विद्यालय के पूर्व छात्र राधाचरण सारस्वत, विद्यालय के पूर्व शिक्षक अशोक सारस्वत आदि ने भी छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के स्थापना दिवस पर बधाई दी। साथ ही विद्यालय को एक बार पुनः विगत दो दशक में खोए हुए गौरव को पुनः ऊँचाइयों पर पहुँचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ की सामान्य बैठक आयोजित की गई जिसमें पूर्व छात्रों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और भविष्य में विद्यालय में संगठन द्वारा सहयोग किए जाने का वायदा किया गया। संगठन को आगे बढ़ाए जाने के लिए उपस्थित पूर्व छात्रों ने कार्यकारिणी का गठन किया जो भविष्य में पूर्व छात्रों को विद्यालय के हित में जोड़ने व विकास कार्यों में सहयोग करेगी। समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के संयुक्त प्रबन्धक दर्याव सिंह, सत्य प्रकाश, वीरी सिंह, विमल, रविन्द्र, सत्यवीर सिंह, हीरा सिंह के अलावा शिक्षक और कर्मचारी आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन लोकेन्द्र कुमार सारस्वत और देवेन्द्र परिहार ने संयुक्त रूप से, धन्यवाद ज्ञापन प्रबन्धक केके चूड़ामणि ने किया। उन्होंने विद्यालय में सहयोग देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Read More



Mediabharti