मथुरा

मथुरा। शहर के प्रमुख काली माॅ मन्दिर पर चल रहें नवरात्रि महोत्सव का समापन छप्पन भोग, व विशाल जागरण के साथ हो गया। महोत्सव में मन्दिर में तरह तरह फूल, सीप, मोरपख के बगलों से माॅ का श्रंगार किया गया। दशमी के दिन श्री काली माॅ मित्र मंडल द्वारा विशाल छप्पन भोग व रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों माॅ भक्तों ने जागरण में भाग लेकर माॅ का गुणगान किया। कार्यक्रम का प्रारंभ ज्योति प्रज्वलित कर मन्दिर महन्त दिनेश चैबे ने किया। नवरात्री महोत्सव में प्रतिदिन भक्तों का सैंलाव उमड़ रहा था। कार्यक्रम में सौरभ अग्रवाल, सौरभ वाष्र्णेय, पवन अग्रवाल, अनीश अग्रवाल, प्रवीनण अग्रवाल, अज्जू वर्मा, गोपाल सैनी, श्याम सुन्दर अग्रवाल, कपिल चतुर्वेदी, धनेश चतुर्वेदी, के साथ साथ आयोजन को सफल बनाने में छावनी स्टेशन कमान्डर, नगर मजिस्टेंªट, क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। सहयोग के लिए महन्त दिनेश चैबे, व मीडिया प्रभारी डा0 रमन टण्डन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Read More

मथुरा। चैत्र मास की नवरात्रि को गणेशबाग में स्थित माता मनकामेश्वरी देवी मंदिर पर आतिशबाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें दूर दराज से आए आतिशबाजों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया आतिशबाजी से आसमान रंगीन हो गया वहीं मेला परिसर में देर रात तक लोगों की भीड़ उमड़ती रही एवं रसिया दंगल का आयोजन किया गया। गणेश बाग में स्थित माता मनकामेश्वरी देवी मंदिर पर आतिशबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेले में हर धर्म जात बिरादरी को मानने वाले लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम से एकता भाई चारे को बल मिलता है। राया का आतिशबाजी मेला प्रसिद्व लक्खी मेला है जिस में क्षेत्रीय लोग अपनी सहभागिता निभाते है। नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णकांत अग्रवाल ने कहा कि मेला कार्यक्रम वास्तव में सरहाना का पात्र है। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से प्रेम और सद्भाव उत्पन्न होता है। वहीं थाना प्रभारी राजा सिंह ने मेला कार्यक्रम के लिए मेला कमेटी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर दूर दराज से आए आतिशबाजों ने अपनी कला प्रदर्शन आदि। मेला में महेश हरदुआगंज, कमरूदिन्न दानपुर, विनोद हाथरस, दुबे हाथरस, शरीफ जरौठ, जिस से आसमान लाल नीला हरा गुलाबी हो गया जिस से पूरा आसमान रंगीन हो गया। रात्रि के दौरान रसिया दंगल का आयोजन किया गया कार्यक्रम के समापन पर आतिशबाजों को पुरूस्कार देकर सम्मानति किया। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष शिवचरन सिंह काका, ललित मोहन गुप्ता, शिवचरन लाल, हरीमोहन शर्मा, प्रहलाद वर्मा, जुगेन्द्र सिह, शिव लहरी शर्मा, पुनीत अग्रवाल, राममोहन शर्मा, सुबोध शर्मा, ज्ञान सिह वर्मा, सोहन वर्मा, सौरभ द्विवेदी, हाकिम सिंह, सरदार अवतार सिंह, दर्याब सिंह, गोविन्द प्रसाद गौड़, विजपाल सिंह, अजय भट्ट, आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे। संचालन सुरेश चन्द्र गौड़ एवं मुकेश अग्रवाल ने किया। समापन के दौरान मेला संचालक एवं मंदिर के महंत मनोज कुमार नागर ने समस्त क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया। मेला कार्यक्रम का संचालन मुकेश अग्रवाल ने किया।

Read More

मथुरा। जैत स्थित कन्हैया लाल पब्लिक स्कूल का उद्घाटन कुंवर नरेन्द्र सिंह के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मां सरस्वती की प्रतिमा माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किये गये। इस समारोह में ठा0 मानवेन्द्र सिंह, ठा0 मुकेश सिंह सिकरवार ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ायी। स्कूल के चेयरमैन ठा0 संजय सिंह एवं ठा0 योगेन्द्र सिंह ने मां सरस्वती की पूजा कर दीप प्रज्वलित किया और स्कूल के अध्यक्ष ओमप्रकाश एवं अरविन्द सिंह ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। स्कूल के प्रधानाचार्य अंजना शर्मा एवं समस्त अध्यापिकायें कीर्ति वाष्र्णेय, यत्नेश चैधरी, भावना अरोड़ा, निशा भाटिया उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा : ग्रीष्मऋतु में मच्छरों से फैलने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए नगर पालिका परिषद मथुरा ने इंतजाम करना शुरु कर दिया हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर में सक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए फॉगिंग मशीन द्वारा कीटनाशक दवा के फॉगिंग कराए जाने की व्यवस्था की गई हें।

Read More

मथुरा : नगर पंचायत राया में जन्म प्रमाण पत्र जैसे कार्यो को लेकर क्षेत्रीय नागरिक बेहद परेशान है। नागरिकों का कहना है कि नगर पंचायत लिपिक नागरिकों से प्रमाण पत्र बनाने के नाम अवैध वसूली की मॉग करता है और नहीं देने पर नागरिकों को परेशान किया जा रहा हैं।

Read More

गोवर्धन : थाना क्षेत्र के ही युवक गोपाल सैनी ने राजेश सैनी के खिलाफ नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

Read More