मथुरा : ब्लैक स्टोन गर्ल्स इंटर कॉलेज में 'मतदाता जागरूकता अभियान' शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुरुआत डॉ अखिलेश यादव, विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि सिंह, जे दयाल द्वारा सामूहिक रूप से दीप जलाकर किया गया।
Read More
मथुरा : ब्लैक स्टोन गर्ल्स इंटर कॉलेज में 'मतदाता जागरूकता अभियान' शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुरुआत डॉ अखिलेश यादव, विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि सिंह, जे दयाल द्वारा सामूहिक रूप से दीप जलाकर किया गया।
Read More
मथुरा : भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हेमा मालिनी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई की मार ने लोगों का जीवन यापन कठिन हो गया है। देश के विकास और स्तिथरता बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि मोदी के नेंतृत्वा में भाजपा सरकार बनाई जाए।
Read More
नई दिल्ली रू जाने.माने फिल्मी गीतकारए निर्देशकए पटकथा लेखकए निर्माता और कवि गुलजार को वर्ष 2013 के लिए दादा साहेब फालके पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दादा साहेब फालके पुरस्कार से सम्मानित होने वाले यह 45वें व्यक्ति हैं। यह पुरस्कार भारत सरकार भारतीय सिनेमा की वृद्धि और विकास में असाधारण योगदान के लिए देती है। पुरस्कार के रुप में स्वर्ण कमलए 10 लाख रुपये नकद और शॉल प्रदान किया जाता है। सरकार की ओर से गठित जाने.माने लोगों की समिति की सिफारिश पर पुरस्कार के लिए चयन किया जाता है। भारत की आजादी से पूर्व पंजाब में 1934 में जन्मे गुलजार ने 1956 में अपना फिल्मी जीवन शुरू किया। गीतकार के रूप में उन्हें सबसे पहले बिमल राय की फिल्म बंदिनी में काम मिला। उन्होंने सचिन देव बर्मनए सलिल चौधरीए शंकर जयकिशनए हेमंत कुमारए लक्ष्मीकांत प्यारेलालए मदन मोहनए राजेश रौशनए अनु मलिक और शंकर अहसान लॉय सहित अग्रणी संगीतकारों के साथ काम किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव बिमल जुल्का ने गुलजार साहब को इस यादगार अवसर बधाई दी है।
Read More
मथुरा : शहर के होलीगेट चौराहे पर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता आजम खान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। दोनों संगठन कारगिल युद्ध पर आजम खान के बयान को लेकर नाराज थे।
Read More
गोवर्धन : थाना गोवर्धन क्षेत्र के नीमगांव रेलवें स्टेशन के पास मथुरा अलवर पैसेंजर की दो बोगी अचानक पटरी से उतर गई। इसी दौरान गाडी की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
Read More
मथुरा। कृष्णानगर स्थित उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग के एसडीओ की अवैध धन कमाने की शिकायत कृष्णानगर क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं ने तथा जिला कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी निगरानी समिति के चेयरमैन हरि प्रसाद शर्मा ने करते आरोप लगाया है कि एसडीओ छुट्टी वाले दिन भी उगाही करते है। शिकायत करने पर शिकायत नहीं सुनते है तथा अभद्रता का व्यवहार करते हैं। ज्यादा कहने पर एफआईआर की धमकी देते हैं। कई बार इनकी शिकायत अधिशाषी अभियंता से की जा चुकी है। अधीक्षण अभियंता को भी शिकायत की जा चुकी है लेकिन वह किसी की नहीं सुनते है। इन्होंने कई काॅलोनियों को बिना इस्टीमेट के जोड़ दी है। जिससे विभाग को लाखों की हानि हो रही है। इन्हें यहां से हटाया जाये।
Read More
मथुरा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी विशाल चैहान के नेतृत्व में जनपद मे 24 अपै्रल 2014 को शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु ंमतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) कार्यक्रम के अन्तर्गत तीन दिवसीय विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 11 अपै्रल से 13 अपै्रल तक आयोजित किये जा रहे है। स्वीप कार्यक्रम प्रभारी एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल ने बताया कि तीन दिवसीय इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अभियान के अन्तर्गत 11 अपै्रल को छाता तहसील के कोसीकलाॅ, काॅमर, गिडोह, तथा नन्दगाॅव में, 12 अपै्रल को गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग, दानघाटी मंदिर, जतीपुरा, राधाकुन्ड तथा पानीगाॅव में रागिनी, देहाती लोकगायन, लोकनृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा कला जत्थों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को 24 अपै्रल को सारे काम छोड़कर प्राथमिकता से तथा वोट हमारा अधिकार मानकर मतदान करने के लिये पे्ररित किया जा रहा है। श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल ने बताया कि इसी स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से आज दिनांक 13 अपै्रल को माॅट तहसील के ग्राम नौहझील, बाजना, मानागढ़ी तथा तिलकगढ़ी में यह कार्यक्रम विशेष रूप से प्रातः 11.00 बजे से लोक गायक श्री सुरेन्द्र सिंह बैनीवाल एवं उनके ग्रुप द्वारा आयोजित किये जायेगे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिदिन लगभग 50 कि0मी0 की दूरी के ग्रामों के मतदाताओं के पास पहुॅचकर स्वीप कार्यक्रम टीम के कलाकारों ग्रामीण मतदाताओं को मतदान के लिये जागरूक करेंगे। श्रीमती नागपाल ने बताया है कि इस विशेष तीन दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के अन्तिम दिन जिलाधिकारी विशाल चैहान स्वयं उपस्थित रहकर माॅट तहसील क्षेत्र के मतदाताओं से 24 अपै्रल को मतदान करने की अपील करेंगे तथा उन्हें सम्बोधित भी करेंगे। उन्होंने अवगत कराया कि जिलाधिकारी विशाल चैहान प्रातः11.00 बजे माॅट तहसील से हरी झंडी दिखाकर स्वीप कार्यक्रम के कलाकारों को तहसील के उक्त विभिन्न ग्रामों में जाने के लिये रवाना करेंगे ताकि वे ग्रामों में जाकर मतदाताओं को जागरूकता कार्यक्रम से जोड़कर उन्हें मतदान करने के लिये उत्साहित करेंगे। स्वीप कार्यक्रम की कार्डिनेटर प्रतिमा गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उदद्ेश्य से स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाताओं को लगातार सांस्कृतिक दलों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर उनके मत का मूल्य बताते हुए उन्हें मतदान के लिये जागरूक किया जा रहा है।
Read More
मथुरा। थाना वृन्दावन में दहेज लोभी ससुरालीजनों के विरूद्व विवाहिता ने कार नहीं लाने पर मारपीट कर घर से निकाल देने की रिपोर्ट पति सहित 7 लोगों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती कंचन पत्नी विक्की उर्फ विकास निवासी गान्धी नगर किशोरपरा वृन्दावन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति विक्की उर्फ विकास पुत्र स्व0 गूड्डू निवासी चूलीगेट संगम गंगापुर सिटी ने अपने छह अन्य परिजनों के साथ मिलकर दहेज में स्विफ्ट कार नहीं लाने पर शराीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया तथा मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।
Read More
मथुरा। शहर कोतवाली में युवती ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार करने की रिपोर्ट नामजद युवक के विरूद्व पुलिस में दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार असरफ पुत्री समीर निवासी बद्रीनगर शहरी कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि औसाफ पुत्र असफाक निवासी वाग काजियान भूतेश्वर शहर कोतवाली ने अपने तीन अन्य साथियों के सहयोग से उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुराचार किया तथा जब उसने शादी का दवाव बनाया तो नामजद युवक ने अपने साथियों के सहयोग से उसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।
Read More
मथुरा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 ने जिलाधिकारी को भेजे गये पत्र में अवगत कराया है कि जिन विभागों की गाडि़यों का प्रयोग निर्वाचन कार्य में जिलाधिकारी द्वारा लिया जायेगा उन सरकारी गाडि़यों की मरम्मत सम्बन्धित विभागों द्वारा जिलाधिकारी की स्वीकृति से करायी जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि मरम्मत से पूर्व गाडि़यों का निरीक्षण परिवहन विभाग के स्थानीय सम्भागीय परिवहन अधिकारियों, यदि जिले मे नियुक्त हों अथवा प्राविधिक निरीक्षकों द्वारा किया जायेगा जो प्रत्येक गाड़ी की आवश्यक मरम्मत के अनुमान बनाकर सम्बन्धित विभाग के प्राधिकारी को भेजेगे। विभिन्न विभाग अपनी गाडि़यों का अनुरक्षण बजट में उपलब्ध प्राविधान के अनुसार ही करेंगे तथा इसके लिये अतिरिक्त धनराशि देय नहीं होगी। उन्होंने यह बताया है कि निर्वाचन के लिये अधिग्रहित प्रति गाड़ी पर औसतन 20 हजार रूपया व्यय किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त यदि किसी गाड़ी पर अधिक व्यय आवश्यक हुआ तो उसके लिये मण्डलायुक्त अपने मण्डल के सभी जिलों की पूरी गाडि़यों के लिये 2 लाख 50 हजार रूपये तक स्वीकृत कर सकते है।
Read More