कृषि / व्यापार / बचत

नई दिल्ली : वित्‍त मंत्री श्री अरुण जेटली ने संसद में 2014-15 का आम बजट पेश करते हुए कहा कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह हमारी समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत का महत्‍वपूर्ण अंग है।

Read More

नई दिल्ली : केन्‍द्रीय वित्‍तमंत्री अरूण जेटली ने आयकर छूट सीमा में 50,000 रूपये की वृद्धि का प्रस्‍ताव किया है। जेटली ने कहा कि व्‍यक्तिगत रूप से कर अदा करने वाले 60 वर्ष से कम आयु के सभी करदाताओं के लिए छूट की सीमा को वर्तमान 2 लाख रूपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रूपये करने का प्रस्‍ताव है।

Read More

नई दिल्ली : वित्‍तमंत्री श्री अरूण जेटली ने जम्‍मू-कश्‍मीर घाटी में इनडोर और आऊटडोर खेल स्‍टेडियमों के अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर उन्‍नयन करने के उद्देश्‍य से आम बजट 2014-15 में 200 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। संसद में अपने बजट भाषण में आज यहां श्री जेटली ने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर में खेल के क्षेत्र में काफी प्रतिभा है, जो खेल की अपर्याप्‍त सुविधाओं के कारण उचित स्‍थान प्राप्‍त नहीं कर पाती है।

Read More

नई दिल्ली : आर्थिक सर्वेक्षण 2013-14 में कहा गया है कि गत 2 वर्षों के दौरान औसत थोक मूल्‍य सूचकांक के वर्ष 2013-14 के दौरान तीन वर्ष में घटकर 5.98 प्रतिशत होने के संकेत हैं।

Read More

नई दिल्ली : भारत के व्यापार घाटे में तेजी से गिरावट दर्ज होने के उपरांत विदेशी व्यापार में वित्तीय वर्ष 2013-14 में उत्साहजनक लक्षण दिखाई दिए थे। 2012-13 के दौरान निर्यात-आयात घाटा अमरीकी डॉलर 190.3 बिलियन से घटकर 137.5 बिलियन हो गया। वित्तीय वर्ष 2014-15 में पहली तिमाही में व्यापार घाटे में 42.4 प्रतिशत गिरावट आई।

Read More

नई दिल्ली : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्‍लेषण प्रकोष्‍ठ (पीपीएसी) द्वारा संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बॉस्‍केट के लिए कच्‍चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 8 जून को घटकर 107.16 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। यह पिछले कारोबारी दिवस 7 जून की कीमत 107.89 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल से कम है।

Read More



Mediabharti