CM अखिलेश को 2 करोड़ का रथ छोड़कर कार में होना पड़ा सवार

CM अखिलेश को 2 करोड़ का रथ छोड़कर कार में होना पड़ा सवारलखनऊ । सीएम अखिलेश यादव की पहले फेज की विकास रथ यात्रा आज समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लेकिन जैसे ही रथ लॉ मार्ट ग्राउंड से रवाना हुआ। करीब एक किलोमीटर दूर जाते ही खराब हो गया। 

जिसके कारण अखिलेश को कार में आना पड़ा। सीएम को 100 किलोमीटर की यह यात्रा 9 घंटे में करनी है। उनको लखनऊ से उन्नाव तक जाना है। उनके विकास रथ यात्रा के लिए तैयार किए गए रथ का खर्च करीब 2 करोड़ रूपए बताया जा रहा है। रथ खराब होने के कारण उन्हें दूसरी गाड़ी में सवार होना पड़ा। इस दौरान सीएम अखिलेश ने कहा कि मैं नेताजी ने यूपी में रथयात्रा की परंपरा को शुरू की थी। उन्होंने विकास के रास्ते से परिवर्तन करने का कम किया हैं।       

  

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login