FLOP के बावजूद फिर ऋतिक- आशुतोष की जोडी

FLOP के बावजूद फिर ऋतिक- आशुतोष की जोडीऋतिक रोशन और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर एक नई शुरूआत करने जा रहे हैं। अभिनेता-निर्देशक की यह जोडी जल्द ही एक और फिल्म पर काम शुरू करने जा रही है। इन दोनों की पिछली फिल्म मोहेनजो दारो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। प्राप्त समाचारों के अनुसार आशुतोष गोवारिकर अपने बैनर का विस्तार करने जा रहे हैं। वे अपने बैनर तले एक साथ तीन फिल्मों का निर्माण करने जा रहे हैं, जिनमें से एक फिल्म का निर्देशन वे स्वयं करेंगे। यह तीनों फिल्में अलग-अलग जोनर—रॉम-कॉम, थ्रिलर और म्यूजिकल—की होंगी। कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन ने आशुतोष गोवारिकर की म्यूजिकल फिल्म में रुचि दर्शायी है। ऋतिक स्वयं भी एक अच्छे डांसर हैं। इन दोनों के बीच इस फिल्म को लेकर शुरूआती स्तर की बातचीत भी जल्द होगी।               

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login