ऋतिक रोशन और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर एक नई शुरूआत करने जा रहे हैं। अभिनेता-निर्देशक की यह जोडी जल्द ही एक और फिल्म पर काम शुरू करने जा रही है। इन दोनों की पिछली फिल्म मोहेनजो दारो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। प्राप्त समाचारों के अनुसार आशुतोष गोवारिकर अपने बैनर का विस्तार करने जा रहे हैं। वे अपने बैनर तले एक साथ तीन फिल्मों का निर्माण करने जा रहे हैं, जिनमें से एक फिल्म का निर्देशन वे स्वयं करेंगे। यह तीनों फिल्में अलग-अलग जोनर—रॉम-कॉम, थ्रिलर और म्यूजिकल—की होंगी। कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन ने आशुतोष गोवारिकर की म्यूजिकल फिल्म में रुचि दर्शायी है। ऋतिक स्वयं भी एक अच्छे डांसर हैं। इन दोनों के बीच इस फिल्म को लेकर शुरूआती स्तर की बातचीत भी जल्द होगी।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
अस्थिर भू-राजनीति परिदृश्य के बावजूद भारतीय मौद्रिक व वित्तीय क्षेत्र में उछाल
पुत्रशोक के बावजूद जब समय पर सभा में पहुंचे सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
विवादों के बावजूद राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की गरिमा बरकरार