जब कभी किसी पर कोई मुसीबत आती है तो वह अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या दूसरे चाहने वालों से मदद की उम्मीद करता है। कई बार मौके पर मदद मिल जाती है तो कई बार निराशा ही हाथ लगती है। यहां हम आपको सात ऐसे आसान तरीके बता रहे हैं, जिनका उपयोग करके यदि आप किसी से मदद मांगेंगे तो मदद मिलेगी ही मिलेगी।
1. मदद मांगते समय ईमानदार रहें। ऐसे चतुर न बनें जैसे कि आप सब कुछ जानते ही हैं।
2. मदद मांगते समय कृतज्ञता का भाव रखें। कई बार लोग ऐसे मदद मांगते हैं जैसे कि इससे मदद करने वाले का ही भला होगा।
3. मदद कोई छोटी या बड़ी नहीं होती है। जरूरत पड़ने पर मिल जाने वाली मदद का सम्मान करें।
4. मदद मांगते समय सामने वाले को अपने पूर्व में किए गए पुराने अहसान की याद हरगिज न दिलाएं।
5. हर किसी से नहीं, बल्कि सही और अनुभवी व्यक्ति से ही मदद मांगें।
6. दूसरों की उदारता का फायदा न उठाएं, बल्कि विषम परिस्थितियों से आगे आने के लिए सीख लें।
7. दूसरों की सुविधा का ध्यान रखें। इसे उनकी मजबूरी न समझें। यदि मदद न मिल पाए तो इसका बुरा न मानें।






Related Items
ठहरे हुए स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड में अब जगी 'बेहतरी' की उम्मीद
भूली हुई वित्तीय परिसंपत्तियां वापस पाना अब हुआ आसान...
लीवर सिरोसिस के उपचार में जगी उम्मीद की नई किरण