क्रिकेट के इतिहास में कई बार खिलाडिय़ों द्वारा अविश्वसनीय प्रदर्शन किया जाता रहा है। लेकिन आज आईपीएल-9 के बेंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 44वें मैच में जो हुआ वैसा शायद ही कभी देखने को मिला होगा। ऐसी साझेदारियां भी क्रिकेट के मैदान पर कम ही दिखाई पड़ी हैं। रॉयल चैंलेंजर बेंगलूरू की ओर से खेलते हुए एबी डिविलियर्स और कप्तान विराट कोहली ने गुजरात लायंस के हर गेंदबाज की बॉल की धज्जियां उड़ी दीं। टी20 क्रिकेट में यह केवल दूसरा मौका था जब एक पारी में दो शतक लगे। इससे पहले केविन ओ’ ब्रॉयन (119) और हामिश मार्शल (102) ने 2011 में ग्लूस्टरशायर बनाम मिडिलसेक्स के मैच में शतक बनाए थे। डिविलियर्स ने केवल 43 गेंदों पर शतक पूरा किया। यह आईपीएल की पांचवीं सबसे तेज सेंचुरी है। आईपीएल की सबसे तेज सेंचुरी क्रिस गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ बनाई थी। इस आईपीएल में डिविलियर्स ने 5वीं बार 50+ स्कोर बनाया। एक आईपीएल सीजन में यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। आईपीएल 2009 में उन्होंने तीन हाफ सेंचुरी और एक सेंचुरी लगाई थी।
विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के बीच 96 गेंदों पर 229 रनों की साझेदारी हुई है। इसमें डिविलियर्स ने 129 और कोहली ने 97 रन बनाए। कोहली ने 55 गेंदों पर 5 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 109 रनों की पारी खेली। वहीं एबी ने 12 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 52 गेंदों पर 129 रन बनाए।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
मीराबाई चानू और विराट कोहली को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार
ब्रजमंडलीय विराट ब्राह्मण महासम्मेलन को लेकर हुई बैठक
विराट नहीं ये लगते हैं अनुष्का को सबसे हॉट