इन वजहों से आती है आपकी याददाश्त में कमी...


आज के समय में मानसिक तनाव बेहद बढ़ गए हैं। हमारी दिन-प्रतिदिन की जीवनचर्या में कई ऐसी गतिविधियां जुड़ गई हैं, जो हमारी याददाश्त में कमी की वजहें बनती हैं। हम यहां आपको उन्हीं वजहों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

1. नींद में कमी से मस्तिष्क अपनी पूरी क्षमता के साथ काम नहीं कर पाता है। इससे समस्याओं को हल करने की क्षमता में बेहद कमी हो जाती है। अनिद्रा के चलते याददाश्त कमजोर होती जाती है। 

2. बढ़ता तनाव मस्तिष्क पर गहरा असर डालता है। इसका असर मस्तिष्क की उन कोशिकाओं पर पड़ता है, जो यादों को संरक्षित करने का काम करती हैं।

3. विटामिन बी-12 की कमी से भी चीजों को याद रखने में परेशानी होती है।

4. यदि मस्तिष्क में कोई संक्रमण, बीमारी या ट्यूमर हो गया है, तो भी याददाश्त में कमजोरी आने लगती है।

5. कम्प्यूटर, मोबाइल फोन व टीवी आदि गैजेट्स हमारी मानसिक सेहत पर बहुत बुरा असर डालते हैं। लगातार स्क्रीन को ताकते रहने से हमारे शरीर की जैविक घड़ी में गड़बड़ी कर देता है। इससे भी याददाश्त में कमी आती है।

6. बढ़ती उम्र भी याददाश्त में कमी की एक वजह है। साठ साल की उम्र के बाद करीब 40 फीसदी लोगों को भूलने की समस्या पैदा हो जाती है।



Related Items

  1. ये आठ लक्षण देते हैं याददाश्त कमजोर होने का संकेत…

  1. तनाव घटाने के लिए अपनाएं ये दो महत्वपूर्ण योग मुद्राएं...

  1. इन चार उपायों को आजमाएं, तनाव को दूर भगाएं




Mediabharti