अन्य दूसरे नशों की तरह मोबाइल के नशे का भी उपचार है। दढ़ निश्चय कर इस लत को आसानी से छोड़ा जा सकता है। यहां हम आपको इस लत को छुड़ाने के पांच आसान उपाय बता रहे हैं।
1. मोबाइल इस्तेमाल करने का समय तय करें। कुछ समय के लिए इंटरनेट जरूर बंद कर दें।
2. अधूरे पड़े कामों को पूरा करने में अपने समय का सदुपयोग करें। चित्रकला, नृत्य, व्यायाम, योग या किसी दूसरे खेलों के लिए समय निकालें।
3. फोन रखने की जगह बदल दें और इतना दूर रखें कि आसानी से उस तक हाथ नहीं पहुंचे।
4. नोटिफिकेशन्स के सेटिंग में बदलाव कर दें। इससे बार-बार फोन देखने की बेचैनी नहीं रहेगी।
5. सुबह उठने के कुछ समय बाद तक और सोने से कुछ समय पहले तक फोन का प्रयोग करना बंद कर दें।
6. परिजनों के संग कीमती समय बिताएं।

Related Items
प्रकाश से सक्रिय होने वाले नैनो-रोबोट से हो सकता है स्तन कैंसर का उपचार
संगमरमर में बसी मोहब्बत और मोबाइल पर पनपता इश्क़
मोबाइल क्रांति व रोड कनेक्टिविटी से बदल रहा है ग्रामीण भारत