हैदराबाद । चार दिन पहले हैदराबाद से गिरफ्तार किए गए पांच संदिग्ध आतंकियों को मजलिए-ए- इत्तहादुल मुस्लमीन पार्टी कानूनी मदद देगी। एमएआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि उनकी पार्टी पांचों को कानूनी मदद देगी, इसके लिए एक सीनियर वकील से राय ली जा रही है। मक्का मस्जिद में ओवैसी ने शुक्रवार को कहा- जो लोग गिरफ्तार किए गए हैं, उनके फैमिली मेंबर्स मेरे पास आए थे। मैंने उनसे वादा किया है कि मेरी पार्टी उन लोगों को कानूनी तौैर पर मदद जरूर करेगी। हैदराबाद के इस सांसद के मुताबिक, उन्होंने इस बारे में नामपल्ली के सीनियर क्रिमिनल लॉयर अब्दुल अजीम से सलाह ली है। स्पीच के दौरान ओवैसी ने साफ किया कि वो आतंकवाद का समर्थन नहीं करते लेकिन केंद्र इस मामले में दोहरा रवैया अपनाता है। उन्होंने कहा कि मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस और अजमेर ब्लास्ट केस को लेकर केंद्र सरकार का स्टैंड सॉफ्ट है। उन्होंने कहा कि आईएस कातिलों और रेपिस्टों का संगठन है और उसका इस्लाम से कोई लेनादेना नहीं है। ओवैसी ने कहा- मैं, अल्लाह से दुआ मांगता हूं कि ये आतंकी संगठन खत्म हो जाए। उन्होंने ये भी कहा कि मुस्लिम हमेशा से इस देश के लिए वफादार रहे हैं। ओवैसी ने नरेंद्र मोदी को चैलेंज दिया कि वो हरियाणा के उन मुस्लिमों के बारे में भी बोलें जिन्हें गाय चोरी के आरोप में गोबर खिलाया गया। उन्होंने ऐसा करने वालों को कायर और जोकर करार दिया। सांसद ने कहा कि वहां तो बीजेपी की सरकार है, क्या मोदी इसकी निंदा नहीं करेंगे। आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा? आपको बता दें कि खुफिया इनपुट के बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने बीते पिछले बुधवार को तडक़े हैदराबाद के अगल-अलग इलाकों से आईएस के 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद 6 लोगों को छोड़ दिया गया, लेकिन दो कम्प्यूटर इंजीनियर भाइयों समेत 5 को अरेस्ट कर लिया गया। एनआईए की जांच में ये सामने आया कि सस्पेक्ट्स ने घर के किचन और बेसमेंट में एक्सप्लोसिव छिपाया था। ये सभी सीरिया में बैठे आईएस के एक हैंडलर के टच में थे। भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए संदिग्धों को 15 से 20 लाख रुपए और लैपटॉप दिए गए थे। आईएसआईएस के 5 सस्पेक्ट पेरिस-ब्रसेल्स हमलों जैसे धमाके भारत में करना चाहते थे।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
अंबानी की दावत उड़ाकर नेता अब कैसे करेंगे 'बकलोली'…!
चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का देहरादून में नेतृत्व करेंगे मोदी
संघर्ष विराम खत्म, आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई फिर होगी शुरू