पोर्ट ऑफ स्पेन । भारतीय टीम वेस्टइंडीज में चार मैच की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतने के बाद अमेरिका के लिए रवाना हो गई है। अमेरिका में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। ये मैच 27 और 28 अगस्त को फ्लोरिडा में आयोजित किए जाएंगे। मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इंडीज के खिलाफ हरफनमौला खेल की बदौलत मैन ऑफ द सीरीज रहे रविचंद्रन अश्विन टीम इंडिया के समर्थन के लिए भारतीय प्रशंसकों को आमंत्रित करते नजर आ रहे हैं। इस बीच टी20 टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी भारतीय टीम से जुड़ने के लिए फ्लाइट पकड़ चुके हैं। बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्लेन के अंदर की फोटो डाली है। आईपीएल के आधार पर भारतीय टीम में जगह बनाने वाले बुमराह अब तक टी20 क्रिकेट में काफी असरदायी साबित हुए हैं।
टेस्ट रद्द होने के कारणों का पता लगाएगा त्रिनिदाद बोर्ड
पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद)। त्रिनिदाद एवं टोबैगो क्रिकेट बोर्ड ने उन कारणों का पता लगाने का फैसला किया है, जिनके तहत भारत तथा वेस्टइंडीज के बीच सबीना पार्क मैदान पर खेले गए चौथे टेस्ट मैच को मैदान गीला होने के कारण रद्द कर दिया गया। पांच दिनों में सिर्फ 22 ओवर फेके जा सके। पहले दिन के पहले सत्र में खेल हुआ था लेकिन बारिश और मैदान गीला होने कारण इसके बाद के 14 सत्रों में कोई खेल संभव नहीं हो सका। इस टेस्ट के रद्द होने के बाद स्थानीय क्रिकेट बोर्ड की कार्यक्षमता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। स्थानीय बोर्ड विषम मौसमी हालात में मैच कराने की स्थिति में नहीं था, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से उचित नहीं है। बोर्ड के अध्यक्ष अजीम बासाराथ ने कहा कि मेजबान के तौर पर हम तथा क्वींस पार्क क्रिकेट क्लब इस मैच के रद्द होने पर अफसोस जाहिर करते हैं। हम साथ मिलकर यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिरकार यह मैच रद्द क्यों हुआ।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
कौन सा लोकतंत्र है बेहतर! ट्रंप का अमेरिका या मोदी का भारत…
भारतीय रेलवे प्लेटफार्मों पर स्थानीय विरासत के दमदार दर्शन
यूरोपीय संघ में 99 फीसदी से अधिक भारतीय निर्यात के लिए खुले दरवाजे