अग्रवाल सभा महिला समिति ने किया नन्दोत्सव

 नंदोत्सव के दौरान श्रीअग्रवाल सभा महिला समिति की महिलाएं 

मथुरा। श्री अग्रवाल सभा महिला समिति की बहनों ने अग्रवाटिका में आयोजित हुए नन्दोत्सव कार्यक्रम में बधाई गायन व समूह नृत्यों के उमंगों भरे वातावरण में एक दूसरे को उपहारों का आदान प्रदान कर माता यशोदा व नन्द बाबा की खुशियों को साकार किया। संयोजिका आशा अग्रवाल ने कहा कि श्री कृष्ण समग्र विश्व के पूज्यनीय हैं उनके आदर्शों और नीतियों में ही मानवता का कल्याण निहित है। उनकी प्रेरक लीलाओं से ही मानवीय विकास का आधार मजबूत बना है। नन्द बाबा के रूप में रेखा अग्रवाल व यशोदा मैया बनी रैनू अग्रवाल ने बालकृष्ण रूप में सज-धजकर आयी बालिका गौरांगी व अन्य बच्चों को गोद में बिठाकर दुलार किया व समिति की गोपियों को उपहार प्रदान किये। चारू, अनीता, छाया, गीता, बविता, अजंना व मधु ने ‘‘कृष्ण घर नन्द के आये-बधाई है बधाई’’ और वंदना, पुष्पा, सुनीता, माध्वी, मनोरमा, रैनू ने ‘‘नन्दजू के अंगना में बज रही आज बधाई’’ और ‘‘जायौ यशोदा ने लल्ला-मुहल्ला में हल्ला सो मच गयौ’’ आदि सरस बधाईयों का गायन कर आकर्षक समूह नृत्यांें की प्रस्तुतियों से कर्तल/वनियों के मध्य समा बांधा। पंचुअलिटी का प्रथम पुरूस्कार अनीता अग्रवाल को प्रायोजक माधुरी अग्रवाल ने प्रदान किया। संचालन मंत्री अंजना अग्रवाल ने किया व आभार अध्यक्ष लता अग्रवाल ने व्यक्त किया। 

कार्यक्रम में संरक्षिका रजनी तायल, डाॅ0 दीपा अग्रवाल, रजनी वंसल, मीरा मित्तल, ओमवती अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, रीता, सरोज, आभा आदि थीं। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन

  1. मीरा के कृष्ण प्रेम का प्रतीक है वृंदावन का मीराबाई मंदिर

  1. सूफियाना अंदाज में कृष्ण भजन गाते थे विनोद अग्रवाल




Mediabharti