मथुरा। जिला कलैक्ट्रेट परिसर स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता भगवान सिंह आर्य के नवनिर्मित चैंबर का रविवार को विधिवत शुभारंभ उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन को अधिवक्ताओं के कल्याणार्थ सतत प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर बार के पूर्व सचिव चौ0भानुप्रताप सिंह एवं बार के कोषाध्यक्ष योगेश कुमार तिवारी ने कहा कि शासन प्रशासन से पीडित विकलांग एवं उपेक्षित वर्ग की पैरव्वी वरिष्ठ अधिवक्ता भगवान सिंह आर्य के नेतृत्व में एक दर्जन अधिवक्ताओं की टीम निःशुल्क करेगी।
वरिष्ठ अधिवक्ता भगवान सिंह आर्य के कलैक्ट्रेट स्थित नवनिर्मित चैंबर का विधिविधान से रविवार को शुभारंभ के अवसर पर बार के पूर्व सचिव भानुप्रताप सिंह, पूर्व संयुक्त सचिव ठा.अरविंद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष योगेश कुमार तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता मानवेन्द्र सिंह, राजप्रकाश सिकारा, सतेन्द्र सिंह ठकुरेला, पूर्व कमांडेंट बदन सिंह फोजदार, रजनीश चौधरी, प्रवीन कुमार शर्मा, कुमारी चित्रा एडवोकेट, अनिल कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, प्रकाशचंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।






Related Items
'सूबेदार' में 'तेजाब' के 'मुन्ना 'की याद दिलाते हैं अनिल कपूर
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!