अब काग्रेंस भी किसानों के लिए सड़क पर उतरेगी

काग्रेंस कार्यकर्ता गाॅव गाॅव जाकर नुकसान का आकंलन करें- आबिद हुसैन

मथुरा। जिला कांग्रेंस कमेटी के अध्यक्ष आबिद हुसैन की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें मार्च व अप्रैल माह में आकस्मिक तूफान व ओलो से किसानों की फसल के हुए भारी नुकसान पर चर्चा की गई। बैठक को सम्बोन्धित करते हुए आबिद हुसैन ने कहा कि सभी कांग्रेंस जन आज से ही अपने ग्राम, ब्लाक तहसील में किसानों से व्यक्तिगत सम्पर्क कर क्षेत्रों में किसानों की हुई क्षति का सही आंकलन करकेें उनकों मुआवजा दिलाने की लड़ाई के लिए समर्पित हो जाये।ै उन्होंने कहा कि इसके लिए किसान व मजदूरों की समस्याओं को लेकर 8 अप्रैंल को जिला व शहर केाग्रेंस के तत्वाधान में भूमि अधिग्रहण को लेकर होलीगेट से विकास बाजार स्थित गान्धी प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला जायेगा। तत्पश्चात कार्यकर्ता 1 बजें किसानों के लिए समर्पित होने का संकल्प लेगे। 12 अप्रैंल को महावन, 13 को छाता, 16 को मथुरा तहसील पर काग्रंसजन धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेगे। 19 अप्रैंल को काग्रेंसजन दिल्ली में आयोजित किसान रैली में पुरी ताकत के साथ भारी भागीदारी करेगे। बैठक में आबिद हुसैन ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश किसानों के प्रति असंबेदनशील है। सौ प्रतिशत फसल वर्वादी के बाद भी किसानों को राहत प्रदान नहीं की जा रही हैं। जबकी यूपीए सरकार ने आपदा के समय 72 हजार करोड़ रूपयें के कर्जे माफ किये थे। जिलाध्यक्ष ने किसानों के विद्युत बिल, कर्जा माफ किये जाने के साथ साथ दिवगत किसानों के परिजनों को 10-10 लाख रूपयें दिये जाने की माॅग की। बैठक में पं0 खेमचन्द्र नागेश, भोवल सिंह, दिनेश दीक्षित, दिनेश सरकार, आशुतोष अग्रवाल, जगत नारायण अग्रवाल, दीनदयाल, कमलेश चैधरी, प्रकाश यदुंवशी, हेमकुमार गुप्ता, केके शास्त्री, उमेश शर्मा, कुश कुमार, कान्तिचन्द्र अग्रवाल, आलोक सिंह, उमाशंकेर शर्मा, जाफर खाॅ, इकरार कुरैशी, सिम्मी बेगम, विनेश सनवाल, भुग्गल पहलवान, जगदीश सिंह, श्याम सुन्दर, गिर्राज सारस्वत, राजकुमार, चमन नागर, ववलू चैहान, आदि शामिल थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य




Mediabharti