अमेरिका के छह शहरों में खुलेंगे भारतीय वीजा सेवा केंद्र

वाशिंगटन : अमेरिका के भारतीय दूतावास में वीजा संबंधित कार्यो के लिए छह शहरों में वीजा सेवा केंद्र खोले जाएंगे। कॉग्स एंड किंग्स ग्लोबल सर्विसेज इन सेवाओं के लिए आउटसोर्स का काम देखेगी।

 

यह सेवा केंद्र वाशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क, अटलांटा, शिकागो, हॉस्टन और सन प्रांसिस्को में 21 मई से काम करना शुरू कर देंगे। यह सेवा केंद्र पर्यटक, व्यवसाय, कॉन्फ्रेंस, छात्र के अलावा अन्य श्रेणी के वीजा के लिए भी अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा अमेरिका में रह रहे दूसरे देशों के लोगों का आवेदन भी स्वीकार किया जाएगा।

 

कॉग्स एंड किंग्स ग्लोबल सर्विसेज के सीईओ संजय भादुरी ने बताया कि वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास का सहयोगी बनकर कंपनी बहुत खुश है। उन्होंने बताया कि छह शहरों में हमारी सेवा केंद्रों से लोगों को अपने आवेदन पत्र जमा करने और वीजा से संबंधित सभी कार्यो में काफी आसानी होगी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. कौन सा लोकतंत्र है बेहतर! ट्रंप का अमेरिका या मोदी का भारत…

  1. बेलगाम पूंजीवाद और तकनीकी साम्राज्यवाद का केंद्र बन गया है अमेरिका

  1. दुनिया को तबाही की ओर ले जा सकती हैं 'अमेरिका फर्स्ट' नीतियां




Mediabharti