आंद्रे रसैल व इमरान ताहिर ने किया इस टीम से करार

आंद्रे रसैल व इमरान ताहिर ने किया इस टीम से करारनई दिल्ली । वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसैल क्रिकेट के सबसे नए और छोटे फॉर्मेट में अब तक काफी सफल रहे हैं। रसैल ने इसी साल भारत में आयोजित टी20 विश्व कप और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कुछ मैच विजयी पारियां खेली थीं। साथ ही दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर में से एक माने जाते हैं।

 

रसैल और ताहिर दोनों ने इस साल इंग्लैंड में होने वाले नटवेस्ट टी20 ब्लास्ट के लिए नॉटिंघमशायर काउंटी से अनुबंध किया है। पिछले साल ताहिर नॉटिंघमशायर के लिए तीन मैच में 10 विकेट लेने में सफल रहे थे, लेकिन चोट के कारण वे बीच में ही टूर्नामेंट से हट गए थे। 

 

नॉटिंघमशायर के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मिक न्यूवैल ने कहा कि हम रसैल और ताहिर से पिछले कुछ समय से संपर्क में थे। हमें उन्हें अपनी टीम से जोडक़र काफी खुश हैं। रसैल बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों क्षेत्र में गजब के खिलाड़ी हैं। साथ ही वे बड़े टूर्नामेंटों में खुद को साबित कर रहे हैं। वे शानदार तेज गेंदबाज हैं और हमें उम्मीद है कि वे कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) टी20 टूर्नामेंट के लिए जाने से पहले हमें कुछ मैच जिताने में मदद करेंगे। रसैल चार और ताहिर सात मैच खेलेंगे। 

 

ताहिर ने पिछले साल हमारे साथ खेल का लुत्फ उठाया था और वे वापस हमसे जुडऩे को बेकरार थे। टर्निंग और बाउंसी पिच पर ताहिर खतरनाक साबित होंगे। वे हमारे स्पिनर्स समित पटेल, मैथ्यू कार्टर, सैम वुड व कोनोर मार्शल के लिए मेंटर का काम करेंगे।  

 

 साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. अमला-ताहिर के धमाल से जीता दक्षिण अफ्रीका




Mediabharti