अमला-ताहिर के धमाल से जीता दक्षिण अफ्रीका

अमला-ताहिर के धमाल से जीता दक्षिण अफ्रीकाबासेटेरे (सेंट किट्स) । दाएं हाथ के ओपनर हाशिम अमला और लेग स्पिनर इमरान ताहिर के दमदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने त्रिकोणीय वनडे सीरीज के मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज को 139 रन की करारी शिकस्त दी। 

 

भारतीय समयानुसार बुधवार देर रात खेले गए मैच में कैरेबियाई टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। होल्डर का यह फैसला काफी घातक साबित हुआ। 

दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में चार विकेट पर 343 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। अमला ने 99 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 110 रन ठोके। उन्होंने विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के साथ पहले विकेट के लिए 33.1 ओवर में 182 रन जुटाए। कोक ने 103 गेंदों पर छह चौकों की बदौलत 71 रन की पारी खेली। 

 

फाफ डु प्लेसिस 50 गेंदों पर छह चौकों व दो छक्कों की मदद से 73 रन पर अविजित रहे। कप्तान एबी डिविलियर्स ने 19 गेंदों पर एक चौके व दो छक्कों के सहारे 27 रन जुटाए। जेपी डुमिनी 10 रन पर नाबाद लौटे। 

जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 38 ओवर में 204 रन पर ही सिमट गई। जोनाथन चाल्र्स ने 41 गेंदों पर सात चौकों व एक छक्के की मदद से 49 रन ठोके। मार्लोन सैमुअल्स ने 24, आंद्रे फ्लेचर ने 21, किरोन पोलार्ड ने 20, होल्डर ने 19, सुनील नरेन ने नाबाद 18 और जिरोम टेलर ने 16 रन का योगदान दिया। ताहिर ने 45 रन पर सात विकेट चटकाए। 

तबरेज शम्सी को दो विकेट मिले। ताहिर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका चार मैच में 10 अंक के साथ शीर्ष पर आ गया है। ऑस्ट्रेलिया के चार मैच में नौ और वेस्टइंडीज के चार मैच में आठ अंक हैं।  

साभार-khaskhabar.com


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. जनजातीय कार्य मंत्रालय ने जीता 'सर्वश्रेष्ठ झांकी' का पुरस्कार

  1. भारत ने कांस में रचा इतिहास, पायल कपाड़िया की फिल्म ने जीता अवार्ड

  1. दक्षिण-पश्चिम मानसून बढ़ रहा है आगे, धीरे-धीरे कम होगी गर्मी




Mediabharti